Bhikaiji Cama | Madam Cama
भीकाजी कामा ने 22 अगस्त 1907 को जर्मनी स्टटगार्ट नगर में हुई इंटरनेशनल सोशलिस्ट कांफ्रेंस में भारतीय स्वतंत्रता के ध्वज भारत का प्रथम तिरंगा राष्ट्रध्वज को फहराया था। जर्मनी के उस सम्मेलन में मैडम कामा ने भारत को अंग्रेजी शासन से मुक्त करने की अपील की थी। मैडम कामा के द्वारा तैयार किए गए झंडे से काफी मिलते-जुलते डिजायन को बाद में भारत के राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया। इस झंडे को राणाजी और कामाजी द्वारा निर्मित किया गया था।