Raj Kapoor | राज कपूर की जीवनी
राज कपूर साहब का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था। उनका जन्म पठानी हिन्दू परिवार में हुआ था। राज कपूर साहब के बचपन का नाम रणबीर राज कपूर था। उनके पिता का नाम पृथ्वीराज कपूर और माँ का नाम रामशर्णी देवी कपूर था।
राज साहब के भाई का नाम शशि कपूर, शम्मी कपूर, नंदी कपूर तथा देवी कपूर और उनकी बहन का नाम उर्मिला सियाल कपूर था।
वर्ष 1946 में उनके के पिता पृथ्वीराज कपूर ने उनकी शादी अपने मामा की बेटी कृष्णा मल्होत्रा से करवाई। राज कपूर जी के बच्चों के नाम रणधीर कपूर, ऋषि कपूर तथा राजीव कपूर और उनकी बेटीओं का नाम रितु नंदा, रीमा जैन है।