• About US
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Wednesday, March 22, 2023
  • Login
No Result
View All Result
Biographytak
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • राज-वंस
  • शासक
  • अभिनेता
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • राज-वंस
  • शासक
  • अभिनेता
No Result
View All Result
Biographytak
No Result
View All Result
Home Biographytak

विनेश फोगाट का जीवन परिचय| Vinesh Phogat Biography, Olympic, Latest News, Family, Career, Awards and Achievements in Hindi

biographytak by biographytak
August 12, 2021
in Biographytak, Our Hero, अन्य, खिलाड़ी, खेल, प्रसिद्ध, महिला
A A
0
विनेश फोगाट का जीवन परिचय| Vinesh Phogat Biography, Olympic, Latest News, Family, Career, Awards and Achievements in Hindi

विनेश फोगाट का जीवन परिचय, जीवनी, कौन है, पिता का नाम, ताज़ा खबर, ओलंपिक, शादी, पति [Vinesh Phogat Biography, Olympic, Latest News in Hindi] (Tokyo Olympic, , Tokyo Olympic 2020, Match Day, Sisters, Husband, Father, Ranking, Marriage)

हेलो दोस्तों, आज के इस लेख में, मैं आपको एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला विनेश फोगाट (Vinesh Phogat In Hindi) का जीवन परिचय बताने जा रहा हूँ। भारत में ऐसे बहुत सारे बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो दूसरे देश में जाकर भारत का नाम रोशन करते हैं। उनका जीवन समाज के लिए बहुत प्रेरणादायक होता है, क्योंकि एशियाई खेलों में वे स्वर्ण पदक हासिल करके पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करते हैं।

ऐसी ही एक प्रेरणादायक महिला है विनेश फोगाट, जो एक भारतीय महिला पहलवान है। जिन्होंने एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के नाम एक और इतिहास रच दिया।

ये भी पढ़ें:- नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय

हमारे भारत देश में महिला का पहलवान बनना कोई आसान बात नहीं है। लेकिन, इन्होंने यह साबित कर दिया कि, महिलाएं अगर ठान ले तो वे कुछ भी कर सकती है किसी भी मुकाम तक पहुँच सकती है। सच में, विनेश फोगट के साथ उनकी सारी बहनें महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गयी है। तो चलिए आज के इस लेख में विस्तार से विनेश फोगट का जीवन परिचय देखते है. आज हम विनेश फोगाट के जीवन से इस लेख के माध्यम से रूबरू होंगे और उनकी प्रेरणादायक कहानी जानेंगे।

Contents hide
1 ★ विनेश फोगाट का प्रारंभिक जीवन | Vinesh Phogat Early Life In Hindi
2 ★ विनेश फोगाट का प्रारंभिक जीवन (Vinesh Phogat Early Life In Hindi)
3 ★ विनेश फोगाट के पिता (Vinesh Phogat Father)
4 ★ विनेश फोगाट की शादी (Vinesh Phogat Marriage)
5 ★ विनेश फोगाट का रियो ओलंपिक में प्रदर्शन (Rio Olympic)
6 ★ विनेश फोगाट की उपलब्धियां (Vinesh Phogat Achievement)
7 ★ पदक | Vinesh Phogat Medals
8 ★ विनेश फोगाट से जुड़े रोचक बातें | Vinesh Phogat Interesting Facts
9 विनेश फोगाट से जुड़े कुछ प्रश्नोत्तर (Vinesh Phogat FAQ In Hindi)
9.1 1. विनेश फोगाट का सम्बंध किस जिले से है?
9.2 2. विनेश फोगाट किस खेल से सम्बंधित है?
9.3 3. विनेश फोगाट की शादी किससे हुई?
9.4 4. विनेश फोगाट की नेट वर्थ कितनी है?

★ विनेश फोगाट का प्रारंभिक जीवन | Vinesh Phogat Early Life In Hindi

Name (नाम): विनेश फोगाट

Date Of Birth (जन्म तिथि): 25 अगस्त 1994

Birth Place (जन्म स्थान): बालाली, हरियाणा, भारत

School (विद्यालय): के सी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झोजु कलां, हरियाणा

College (विश्वविद्यालय) एमडीयू, रोहतक, हरियाणा

Hobbies (शौक) पुस्तकें पढ़ना

Parents (अभिभावक): पिता राजपाल सिंह फोगाट तथा माता प्रेमलता फोगाट।

Brother (भाई): हरविंदर सिंह

Sister (बहन): प्रियंका फोगाट (पहलवान), बबीता कुमारी (पहलवान, चचेरी बहन), रितु फोगाट (पहलवान, चचेरी बहन), गीता फोगाट (पहलवान, चचेरी बहन)

Boyfriend (बॉयफ्रेंड): सोमबीर राठी

★ विनेश फोगाट का प्रारंभिक जीवन (Vinesh Phogat Early Life In Hindi)

विनेश फोगाट का जन्म 25 अगस्त 1994 को भारत के हरियाणा राज्य के बलाली में हुआ था। विनेश फोगाट की आयु मात्र 23 साल है। उनके पिता का नाम राजपाल फोगाट और माता का नाम प्रेमलता फोगाट है, जो उन पर बहुत गर्व करते हैं। विनेश फोगाट ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के. सी. एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल जो हरियाणा के झांजू कला क्षेत्र में स्थित है, वहां से पूरी की। उसके बाद रोहतक के एमडीयू यूनिवर्सिटी से अपनी आगे की शिक्षा पूरी की।

आपलोगों ने गीता एवं बबीता फोगाट का नाम तो सुना ही होगा और उनके ऊपर एक फ़िल्म भी बन चुकी है, जिसका नाम है दंगल। आपलोगों ने ये फ़िल्म देखी भी होगी। विनेश फोगाट उनकी ही बहन है परंतु चचेरी।

विनेश फोगाट के परिवार में बचपन से ही कुश्ती, पहलवानी आदि चीजों का माहौल था। इसी माहौल में वह पली-बड़ी, जिस वजह से विनेश को कुश्ती, अखाड़ों में रूचि आने लगी थी। विनेश अपनी बाकि बहनों की तरह ही सुबह 3-4 बजे जाग जाती थी और अपने चाचा महावीर सिंह फोगाट से प्रशिक्षण लेती थी। विनेश के बचपन में ही उनके पिता की ह्त्या किसी जमीनी विवाद के कारण कर दी गयी थी। इसलिए, विनेश के करियर में उनके चाचा, महावीर सिंह फोगाट ने उनकी खूब सहायता की।

★ विनेश फोगाट के पिता (Vinesh Phogat Father)

विनेश फोगाट के गांव में एक जमीनी विवाद के चलते उनके पिता का बचपन में ही किसी ने कत्ल कर दिया था। जिसके बाद विनेश की माताजी ने उन्हें अकेले ही पाला, परंतु विनेश के चाचा महावीर सिंह फोगाट ने विनेश के करियर को बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ये भी पढ़ें:- मीराबाई चानू का जीवन परिचय

बचपन से ही विनेश के चाचा महावीर सिंह फोगाट ने विनेश और उनकी बहन जिसका नाम प्रियंका है दोनों का ख्याल रखते हुए और उनके कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए पहलवानी की ट्रेनिंग देते रहे। आज विनेश के चाचा महावीर सिंह फोगाट की मेहनत रंग लाई और विनेश ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल कर अपने देश के साथ-साथ अपने चाचा का भी नाम रोशन कर दिखाया।

★ विनेश फोगाट की शादी (Vinesh Phogat Marriage)

भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट के जीवन में उन्हें उनका प्यार मिल गया और उनसे उन्होंने शादी भी कर ली। विनेश फोगाट के पति का नाम सोमबीर राठी है जो खरखोदा के रहने वाले हैं। सोमवीर राठी एक जाने-माने पुरुष पहलवान हैं जो राष्ट्रीय चैंपियनशिप (National Championship) के दौरान कांस्य पदक हासिल कर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।

विनेश फोगाट और सोमबीर राठी की शादी कुछ अटपटे तरीके से हुई जब उन्होंने शादी में होने वाले सात फेरों के बजाय आठ फेरे लेकर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। आठवें फेरे के दौरान उन दोनों ने “बेटी बचाओ बेटी पढाओं” का वचन लेकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया और सब को एक नया पाठ भी पढ़ाया।

★ विनेश फोगाट का रियो ओलंपिक में प्रदर्शन (Rio Olympic)

विनेश फोगाट ने वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक में कुश्ती का प्रदर्शन दिखाने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी। उस दौरान बेहतरीन विनेश को खेल प्रदर्शन और अपनी पहलवानी दिखाते हुए गहरी चोट भी लग गई। परंतु उसके बावजूद भी विनेश ने पहलवानी नहीं छोड़ी और लगातार पहलवानी में मेहनत करती रही, जिसके बाद विनेश फोगाट ने एशियाई खेलों में दूसरा गोल्ड मेडल भारत के नाम कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया।

★ विनेश फोगाट की उपलब्धियां (Vinesh Phogat Achievement)

विनेश फोगाट ने मात्र 23 साल की आयु में ही अब तक काफी सारे खेलों में उपलब्धि हासिल कर भारत के नाम कई मेडल किए हैं।

1. कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप वर्ष 2013 के दौरान विनेश फोगाट ने 51 किलो वर्ग मैं अपनी पहलवानी दिखाकर सिल्वर मेडल हासिल किया।

2. उसके बाद कॉमनवेल्थ गेम्स वर्ष 2014 में भी विनेश फोगाट का नाम दर्ज हुआ जिसमें 48 किलोग्राम वर्ग में अपना प्रदर्शन दिखाने के बाद उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

3. वर्ष 2014 में फिर से एशियन चैंपियनशिप में विनेश ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन 48 किलोग्राम वर्ग में दिखाया जिसमें उन्हें ब्रोंज मेडल प्राप्त हुआ।

4. एशियन चैंपियनशिप वर्ष 2016 के दौरान भी विनेश फोगाट ने अपनी हिम्मत और साहस के चलते 53 किलो वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते ब्रांच मेडल हासिल किया।

ये भी पढ़ें:- मिल्खा सिंह का जीवन परिचय

5. साल 2016 में ही दूसरी चैंपियनशिप में भी विनेश फोगाट ने हिस्सा लिया और उसमें भी 53 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

6. साल 2017 में एक बार फिर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन में विनेश फोगाट ने अपनी पूरी जान लगा दी जिसके बाद स्वर्ण पदक अपने नाम कर भारत का नाम रोशन किया।

7. साल 2018 में गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में विनेश फोगाट ने 50 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया और इसके साथ ही जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला पहलवान भी बनीं।

8. साल 2019 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के 53 किलो भार वर्ग में विनेश फोगाट ने कांस्य पदक हासिल किया. कज़ाकिस्तान में आयोजित विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भी फोगाट ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

9. साल 2020 में रोम में आयोजित एक रैंकिंग स्पर्धा में भी विनेश ने स्वर्ण पदक जीता।

★ पदक | Vinesh Phogat Medals

  • मेडल – खेल – जगह – भार
  • स्वर्ण पदक – एशियाई खेल – जकार्ता – 50 किलो ग्राम भार वर्ग
  • स्वर्ण – 2018 – कॉमनवेल्थ गेम्स – गोल्ड कोस्ट – 50 किलो ग्राम भार वर्ग
  • स्वर्ण – 2014 – कॉमनवेल्थ गेम्स – ग्लासगो – 48 किलो ग्राम भार वर्ग
  • रजत – 2018 – एशियाई चैंपियनशिप – बिश्केक – 50 किलो ग्राम भार वर्ग
  • रजत – 2018 – एशियाई चैंपियनशिप – बिश्केक – 50 किलो ग्राम भार वर्ग
  • रजत – 2015 – एशियाई चैंपियनशिप – दोहा – 48 किलो ग्राम भार वर्ग
  • रजत – 2013 – राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप – जोहान्सबर्ग – 51 किलो ग्राम भार वर्ग
  • कांस्य – 2020 – एशियाई चैम्पियनशिप – नई दिल्ली – 53 किलो ग्राम भार वर्ग
  • कांस्य – 2019 – विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप – कज़ाकिस्तान – 53 किलो ग्राम भार वर्ग
  • कांस्य – 2019 – एशियाई चैम्पियनशिप – शीआन – 53 किलो ग्राम भार वर्ग
  • कांस्य – 2016 – एशियाई चैम्पियनशिप – बैंकॉक – 53 किलो ग्राम भार वर्ग
  • कांस्य – 2014 – एशियाई खेल – इंचियोन – 48 किलो ग्राम भार वर्ग
  • कांस्य – 2013 – एशियाई चैम्पियनशिप – नई दिल्ली – 51 किलो ग्राम भार वर्ग

★ विनेश फोगाट से जुड़े रोचक बातें | Vinesh Phogat Interesting Facts

1. भारतीय रेलवे (Indian Railway) के साथ कार्यरत युवा ग्रैपलर ने साल 2019 में प्रतिष्ठित Laureus World Sports Awards के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय महिला विनेश फोगट बनीं।

2. भारत सरकार ने कुश्ती में विनेश फोगाट के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया है।

3. साल 2020 में विनेश फोगाट को राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार जो अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता है प्राप्त हुआ।

4. साल 2019 के Laureus World Sports Awards के लिए विनेश फोगट को नॉमिनेट किया गया था।

5. विनेश फोगाट की नेट वर्थ $ 5 Million है।

6. विनेश फोगाट का Twitter Account  – Twitter/Vinesh Phogat

ये भी पढ़ें:- हिमा दास का जीवन परिचय

7.विनेश फोगाट का Instagram Account – Instagram/Vinesh Phogat

8. विनेश फोगाट ने अपने बचपन से ही बड़े होने पर एक टेनिस खिलाड़ी बनने का सपना देखा था। परंतु पिता की मृत्यु के बाद जब उनके चाचा महावीर सिंह फोगाट ने उनकी देखभाल की तब उन्होंने अपने जीवन का रुख पहलवानी की तरफ मोड़ लिया।

9. विनेश फोगाट मशहूर पहलवान महावीर सिंह फोगाट की भतीजी है जो वरिष्ठ ओलंपिक कोच तथा द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं।

10. Sports Accelence Program (खेल उत्कृष्टता कार्यक्रम) जो JWS से संबंधित है विनेश फोगाट को उनका पूरा सपोर्ट प्राप्त है।

11. बचपन में विनेश को कुश्ती बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती थी और वह अपनी बहनों की तरह कुश्ती भी नहीं करना चाहती थी परंतु फिर भी आज विनेश ने देश का नाम रोशन कर दिखाया।

विनेश फोगाट से जुड़े कुछ प्रश्नोत्तर (Vinesh Phogat FAQ In Hindi)

FAQ

1. विनेश फोगाट का सम्बंध किस जिले से है?

> विनेश फोगाट का सम्बंध बलाली, हरियाणा से है।

2. विनेश फोगाट किस खेल से सम्बंधित है?

> विनेश फोगाट कुश्ती खेल से सम्बंधित है।

3. विनेश फोगाट की शादी किससे हुई?

> विनेश फोगाट की शादी सोमबीर राठी से हुई है।

4. विनेश फोगाट की नेट वर्थ कितनी है?

> विनेश फोगाट की नेट वर्थ $ 5 Million है।

Tags: Fatherfilm dangalgeeta-babita phogatHusbandLatest News in Hindi] (Tokyo OlympicLaureus World Sports Awardsmahavir singh phogatMarriageMatch DayNational ChampionshipOlympicolympic 2020RankingSistersSports Accelence Programtokyo olympicTokyo Olympic 2020Vinesh Phogat Biographyvinesh phogat biography in hindivinesh phogat newsअर्जुन पुरस्कारएमडीयू यूनिवर्सिटीएशियन चैंपियनशिपगीता फोगाटदंगलबालालीभारतभारतीय महिला पहलवानमहावीर सिंह फोगाटविश्व कुश्ती चैम्पियनशिपसोमबीर राठीहरियाणा
SendShareShare
Previous Post

महाराजा छत्रसाल का जीवन परिचय | Maharaja Chhatrasal Biography in Hindi

biographytak

biographytak

Related Posts

महाराजा छत्रसाल का जीवन परिचय | Maharaja Chhatrasal Biography in Hindi
Biographytak

महाराजा छत्रसाल का जीवन परिचय | Maharaja Chhatrasal Biography in Hindi

August 10, 2021
नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय, नीरज चोपड़ा जीवनी, टोक्यो ओलंपिक 2021, भाला फेंक एथलीट | Neeraj Chopra Biography In Hindi
Biographytak

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय, नीरज चोपड़ा जीवनी, टोक्यो ओलंपिक 2021, भाला फेंक एथलीट | Neeraj Chopra Biography In Hindi

August 8, 2021
साइखोम मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai chanu biography in hindi
Biographytak

साइखोम मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai chanu biography in hindi

July 29, 2021
गुरुनानक देव की जीवनी 2021 | Guru Nanak Dev Biography
Biographytak

गुरुनानक देव की जीवनी 2021 | Guru Nanak Dev Biography

July 15, 2021
मिल्खा सिंह की जीवनी | Biography of Milkha Singh
Biographytak

मिल्खा सिंह की जीवनी | Biography of Milkha Singh

June 19, 2021
सतीश कुशवाहा की जीवनी | Satish Kushwaha Biography In Hindi
Biographytak

सतीश कुशवाहा की जीवनी | Satish Kushwaha Biography In Hindi

June 16, 2021

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

रामप्रसाद बिस्मिल | रामप्रसाद बिस्मिल की जीवनी

रामप्रसाद बिस्मिल | रामप्रसाद बिस्मिल की जीवनी

2 years ago
रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

2 years ago

Trending

गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

February 12, 2021
रासबिहारी बोस | Rash Behari Bose Biography In Hindi

रासबिहारी बोस | Rash Behari Bose Biography In Hindi

February 19, 2021
Dr. Sarvepalli Radhakrishnan | डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की संक्षिप्त जीवनी

Dr. Sarvepalli Radhakrishnan | डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की संक्षिप्त जीवनी

March 15, 2021
सुभाषचन्द्र बोस | Subhash Chandra Bose Biography In Hindi

सुभाषचन्द्र बोस | Subhash Chandra Bose Biography In Hindi

February 14, 2021
Mangal Pandey | मंगल पांडे की जीवनी

Mangal Pandey | मंगल पांडे की जीवनी

February 27, 2021

Popular

पोरस का जीवन परिचय | King Porus Biography In Hindi

पोरस का जीवन परिचय | King Porus Biography In Hindi

2 years ago
महाराजा छत्रसाल का जीवन परिचय | Maharaja Chhatrasal Biography in Hindi

महाराजा छत्रसाल का जीवन परिचय | Maharaja Chhatrasal Biography in Hindi

2 years ago
रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

2 years ago
क्रिस हेम्सवर्थ जीवनी | Chris Hemsworth Biography In Hindi

क्रिस हेम्सवर्थ जीवनी | Chris Hemsworth Biography In Hindi

2 years ago
गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

2 years ago

About Us

Biographytak

इस वेबसाइट का एक उद्देश्य है अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों के प्रेरणा स्त्रोत बनने वाले व्यक्तियों की जीवनी को लोगों तक सरल भाषा मे पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

Category

  • Biographytak
  • Our Hero
  • Warrior
  • अन्य
  • अभिनेता
  • अभिनेत्री
  • खिलाड़ी
  • खेल
  • धार्मिक
  • प्रसिद्ध
  • फ़िल्मी हस्तियां
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • महिला
  • योद्धा
  • राज-वंस
  • राजनेता
  • राजा-महाराजा
  • वैज्ञानिक
  • शासक
  • संत
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • हॉलीवुड हस्तियां

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2021, Biographytak

No Result
View All Result
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • राज-वंस
  • शासक
  • अभिनेता

Copyright © 2021, Biographytak

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In