• About US
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Friday, January 27, 2023
  • Login
No Result
View All Result
Biographytak
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • राज-वंस
  • शासक
  • अभिनेता
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • राज-वंस
  • शासक
  • अभिनेता
No Result
View All Result
Biographytak
No Result
View All Result
Home Biographytak

राजनाथ सिंह की जीवनी | राजनाथ सिंह का जीवन परिचय | Rajnath Singh Biography In Hindi

biographytak by biographytak
May 7, 2021
in Biographytak, Our Hero, अन्य, प्रसिद्ध, राजनेता
A A
0
राजनाथ सिंह की जीवनी | राजनाथ सिंह का जीवन परिचय | Rajnath Singh Biography In Hindi

राजनाथ सिंह की जीवनी | राजनाथ सिंह का जीवन परिचय | Rajnath Singh Biography In Hindi

हमारे भारत देश में कई बड़े राजनेताओं में अपना नाम शुमार करने वाले एक है राजनाथ सिंह। ये भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख सदस्य है। राजनाथ सिंह वर्तमान में भारत के रक्षा मंत्री है। इससे पहले वे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और गृहमंत्री भी रह चुके है। इसके अलावा वे उत्तर प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री भी रह चुके है।

राजनाथ सिंह अपने कम बोलने के स्वभाव की वजह से कम ही लोगो में चर्चित है। राजनाथ सिंह कट्टर हिंदुत्व विचार धारा रखने वाले व्यक्ति है। वे भारतीय संस्कृति को हिंदुत्व के नज़रिए से देखते है। भाजपा को लोकतांत्रिक शक्ति बनाने में राजनाथ सिंह ने कई प्रयास किये। राजनाथ सिंह जी ने BJP को वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में भी अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया हैं।

पूरा नाम:- राजनाथ सिंह

जन्म:- 10 जुलाई 1951

जन्म स्थान:- चंदौली जिला (उत्तरप्रदेश) के भाभौरा गाँव

पिता:- श्री रामबदन सिंह

माता:- श्रीमती गुजराती देवी

पत्नी:- सावित्री सिंह

पुत्र:- पंकज सिंह और नीरज सिंह

पुत्री:- अनामिका सिंह

राष्ट्रीयता:- भारतीय

उम्र:- 67 वर्ष

गृहनगर:- चंदौली जिला (उत्तर प्रदेश)

धर्म:- हिन्दू

जाति:- राजपूत/क्षत्रिय

पेशा:- फिजिक्स में लेक्चरर लेकिन प्रबुद्ध राजनीतिज्ञ के रूप में पहचान और वर्तमान में देश के रक्षा मंत्री

राजनीतिक पार्टी:- BJP (भारतीय जनता पार्टी)

Contents hide
1 ★ राजनाथ सिंह का जन्म
2 ★ राजनाथ सिंह का शुरूआती जीवन
3 ★ राजनाथ सिंह का राजनीति में प्रवेश
4 ★ राजनाथ सिंह का राजनीतिक करियर
5 ★ राजनाथ सिंह की उपलब्धियाँ
6 ★ राजनाथ सिंह से जुडी रोचक जानकारियाँ
7 ★ राजनाथ सिंह से जुड़े कुछ FAQ प्रश्न
7.1 1. राजनाथ सिंह की भूमिका क्या है?
7.2 2. राजनाथ सिंह की उम्र क्या है?
7.3 3. राजनाथ सिंह कहां से हैं?
7.4 4. राजनाथ सिंह की शिक्षा कहां से है?
7.5 5. राजनाथ सिंह के बेटे कौन हैं?
7.6 6. राजनाथ सिंह की बेटी कौन है?
7.7 7. राजनाथ सिंह की पत्नी कौन है?
7.8 8. राजनाथ सिंह उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री कब बने?
7.9 9. राजनाथ सिंह का पद क्या है?

★ राजनाथ सिंह का जन्म

राजनाथ सिंह जी का जन्म 10 जुलाई 1955 को चंदौली जिला (उत्तरप्रदेश) के भाभौरा गाँव में एक किसान परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम श्रीरामबदन सिंह तथा माताजी का नाम श्रीमती गुजराती देवी था।

★ राजनाथ सिंह का शुरूआती जीवन

राजनाथ सिंह जी गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में मास्टर डिग्री की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर के रूप किये थे। राजनाथ सिंह जी अपने छात्र जीवन में ही एक हिन्दू संगठन से जुड़ गए। 13 साल की उम्र में राजनाथ सिंह जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े। इसके अलावा राजनाथ सिंह जी वर्ष 1969 से लेकर वर्ष 1971 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के संगठनात्मक सचिव भी रहे।

★ राजनाथ सिंह का राजनीति में प्रवेश

वर्ष 1969 से लेकर वर्ष 1971 तक राजनाथ सिंह जी  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में ओर्गेनाइजेश्नल सेक्रेटरी थे। साल 1972 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के मिर्जापुर विभाग में वो जनरल सेक्रेटरी भी बनाये गए। इसके बाद साल 1974 में उन्हें मिर्जापुर में भारतीय जनसंघ का सेक्रेटरी भी बनाया गया था।

★ राजनाथ सिंह का राजनीतिक करियर

● राजनाथ सिंह जी वैसे तो युवावस्था से ही राजनीति में सक्रिय थे लेकिन औपचारिक तौर पर साल 1974 में वो राजनीति में प्रवेश किये थे। राजनाथ सिंह जी ने मिर्जापुर की क्षेत्रीय राजनीति में भारतीय जनता पार्टी की जगह बनाने इस पार्टी को आगे ले जाने का काम किया।

● साल 1975 में राजनाथ सिंह जी जन संघ के जिला अध्यक्ष बन भी चुके थे और इसी साल उन्होंने जेपी मूवमेंट के जिला संयोजक का कार्य भी संभाला था।

ये भी पढ़ें:- नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय

● जब आपातकाल लगी थी तो उस समय राजनाथ सिंह जी भी अन्य जनसंघ के नेताओं की तरह जेल यात्रा की थी और उन्होंने जेल में 18 महीने कारावास में बिताये थे।

● आपातकाल के बाद साल 1977 में हुए चुनावों में राजनाथ सिंह जी उत्तर प्रदेश में MLA निर्वाचित हुए थे।

● MLA बनने के बाद राजनाथ सिंह जी ने राजनीतिक करियर में कभी पलटकर नहीं देखा और भारतीय जनता पार्टी में उनका पद आगे बढ़ता ही गया। इसके बाद राजनाथ सिंह साल 1983 में स्टेट सेक्रेटरी बने।

● साल 1984 में राजनाथ सिंह जी को भारतीय जनता पार्टी के यूथ विंग का स्टेट प्रेजिडेंट बनाया गया। जबकि साल 1986 में वो BJP के ही नेशनल जनरल सेक्रेटरी बने। इसके बाद भी राजनाथ सिंह जी की भारतीय जनता पार्टी में पदोन्नति नही रुकी साल 1988 में उन्हें BJP के नेशनल प्रेजिडेंट बनाये गये।

● इसी साल 1988 में राजनाथ सिंह जी उत्तरप्रदेश में हुए विधानपरिषद के सदस्य बने। इसके बाद साल  1991-1992 में उन्होंने उत्तर प्रदेश में ही शिक्षा मंत्री की भूमिका निभाई। शिक्षा मंत्री के पद के दौरान उन्होंने एंटी-कॉपिंग (Anti Copying Act) और पाठ्यक्रम में वैदिक गणित को भी शामिल किया था। इसके अलावा राजनाथ सिंह जी ने इतिहास की टेक्स्ट बुक में भी काफी परिवर्तन किये थे।

● राजनाथ सिंह जी 25 मार्च 1997 को भारतीय जनता पार्टी से जीत दर्ज करवाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। इसके ही कुछ सालों बाद उन्होंने प्रदेश में BJP को विस्तार दिया और समस्त राजनैतिक समस्याओं का हल निकाला।

● राजनाथ सिंह जी 22 नवम्बर 1999 को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री (Union Surface Transport Minister) बने। इसी दौरान राजनाथ सिंह जी ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की महत्वाकांक्षी परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम (National Highway Development Programme ) भी शुरू की। इस प्रोजेक्ट में Golden Quadrilateral (स्वर्णिम चतुर्भुज) और North South East West Corridor भी शामिल था।

● राजनाथ सिंह जी इस तरह साल 1994-1999 तक  राज्यसभा के सदस्य बन गये। साल 1994 में राजनाथ सिंह राज्यसभा में BJP के पक्ष में काफी सक्रियता दिखाई थी। 28 अक्टूबर 2000 को राजनाथ सिंह जी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसके अलावा उन्होंने बाराबंकी विधान परिषद में हैदरगढ़ चुनाव क्षेत्र से 2 बार चुनाव जीत दर्ज की।

● साल 2002 में राजनाथ सिंह जी को BJP का नेशनल जनरल सेक्रेटरी बनाया गया। इसके अगले साल 2003 में राजनाथ सिंह जी फिर से राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुने गए।

● 24 मई 2003 को राजनाथ सिंह जी Union Minister for Agriculture and Food Processing (केंद्रीय कृषि और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री) बने। इसके अलावा उन्होंने किसान कॉल सेंटर और Farm Income Insurance (फार्म आय बीमा) जैसे कुछ प्रोजेक्ट्स भी शुरू किये।

● राजनाथ सिंह जी को जुलाई 2004 में वापस BJP पार्टी का नेशनल जनरल सेक्रेटरी बनाया गया और इस पद पर रहते हुए उन्हें दो राज्य झारखंड और छत्तीसगढ़  की जिम्मेदारी सौंपी गयी। राजनाथ सिंह जी की अतुलनीय योग्यता एवं कूटनीति ने पार्टी को दोनों राज्यों में जीत दिलवाई।

● राजनाथ सिंह जी को 31 दिसम्बर 2005 को BJP (भारतीय जनता पार्टी) का अध्यक्ष बनाया गया। पार्टी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने देश के कोने-कोने तक BJP पार्टी की पहुँच बनाई। राजनाथ सिंह जी भारत सुरक्षा यात्रा का हिस्सा भी रहे। इसके अलावा राजनाथ सिंह जी ने सभी राज्यों का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे को भी उठाया और देश में बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों की तरफ ध्यान दिलाया।

ये भी पढ़ें:- अमित शाह का जीवन परिचय

● इन कार्यों के अलावा राजनाथ सिंह जी ने किसानों की समस्याओं, आम जरूरतों की बढ़ती राशि और महंगाई की तरफ जनता का ध्यान खींचा।

● 16 मई 2009 को राजनाथ सिंह जी को 15वीं लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद से जीत मिली। इसके बाद वो पार्लियामेंट सदस्य बने। 7 अक्टूबर 2009 को राजनाथ सिंह जी Committee on Ethics (नैतिकता पर समिति) के सदस्य बने।

● साल 2014 के लोकसभा चुनावों ने BJP को सत्ता तक पंहुचा दिया, जिसके पीछे राजनाथ सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। 26 मई 2014 इस तरह कार्य करते हुए राजनाथ सिंह देश के गृहमंत्री बने।

★ राजनाथ सिंह की उपलब्धियाँ

● राजनाथ सिंह जी BJP के राज्य-अध्यक्ष बनने पर पार्टी ने लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारतीय जनता पार्टी ने 58 सीट्स पर जीत दर्ज करवाई।

● राजनाथ सिंह जी साल 2000 में जब Surface transport minister (भूतल परिवहन मंत्री) थे, तब उन्होंने Emission Standard EURO II) का नाम बदलकर Bharat State II किया। उनके किये गए इस परिवर्तन के बाद अब यही सभी वाहनों पर उपयोग होता हैं, जैसे- BS-3, BS-4 इत्यादि।

● कृषि मंत्री के पद पर रहते हुए राजनाथ सिंह ने कृषिलोन को 14-18 प्रतिशत से घटाकर 8% तक किया। उन्होंने कृषि विभाग शुरू किया और फार्म आय बीमा योजना (Farms Income Insurance Scheme) भी लांच की।

ये भी पढ़ें:- बाल गंगाधर तिलक की जीवनी

● राजनाथ सिंह जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए सरकारी नौकरियों में Reservation Format (आरक्षण प्रारूप) को सही किया, जिससे पिछड़े वर्ग, SC और OBC को पर्याप्त मौका एवं स्कोप मिल सके।

● राजनाथ सिंह जी ने BJP पार्टी के प्रेसिडेंट के कार्यकाल के दौरान BJP पार्टी शासित राज्यों में किसानों को Loan (ऋण राशि) में 1% फेसिलिटी देने पर जोर दिया। दक्षिण में जहां कांग्रेस और क्षेत्रीय पार्टियों का वर्चस्व था, वहाँ उन्होंने BJP पार्टी के लिए जगह बनाने के लिए भी काफी प्रयास किये और BJP पार्टी के प्रेसिडेंट पद पर रहते हुए ही उन्होंने 33 प्रतिशत महिलाओं को पोस्ट देकर BJP पार्टी के नाम पर एक नया रिकॉर्ड बनाया।

● भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर काम करते हुए राजनाथ सिंह जी ने बेरोजगारी: इसके कारण और उपचार (Unemployment: Its Reasons and Remedies) नाम की एक किताब भी लिखी।

★ राजनाथ सिंह से जुडी रोचक जानकारियाँ

● राजनाथ सिंह जी भी BJP पार्टी के अन्य हिंदी-भाषी नेताओं के जैसे अंग्रेजी भाषा के उपयोग के खिलाफ हैं। राजनाथ सिंह जी का मानना हैं कि अंग्रेजी भाषा के उपयोग से आज की युवा पीढ़ी दिग्भ्रमित (Confused) हो सकते हैं और पश्चिमी संस्कृति (Western culture) की ओर आकर्षित होकर अपनी सभ्यता और संस्कृति को भूल सकते हैं।

● राम मंदिर मुद्दे पर राजनाथ सिंह जी किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं। राजनाथ सिंह जी अयोध्या मामले को हिन्दुओं की भावनाओं का ध्यान रखते हुए सुलझाना चाहते हैं। राम मंदिर के मुद्दे पर वो किसी तरह की राजनीति या दोहरे मापदंड नहीं रखना चाहते। हालांकि इसको लेकर दिसम्बर 2018 में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्हें भीड़ ने ये नारा लगाकर असहज कर दिया था, कि जो राम मंदिर बनाएगा वोट उसी को जाएगा। इस रैली में मंच पर राजनाथ सिंह जी के साथ उत्तरप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:- पोरस का जीवन परिचय

● राजनाथ सिंह जी का प्रतिमाह वेतन 1.40 लाख रूपये हैं और Net worth (कुल मूल्य) 2.51 करोड़ रूपये हैं। साल 2017 में राजनाथ सिंह जी ने अपने एक महीने का वेतन आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए जवानों के परिवार को दिया था। इसके बाद उन्होंने Social Media में पर इसके लिए एक मुहीम भी चलाई थी।

★ राजनाथ सिंह से जुड़े कुछ FAQ प्रश्न

1. राजनाथ सिंह की भूमिका क्या है?

> राजनाथ सिंह जी साल 2019 से भारत के रक्षा मंत्री के रूप मे कार्यरत है।

2. राजनाथ सिंह की उम्र क्या है?

> राजनाथ सिंह जी की उम्र 69 वर्ष है।

3. राजनाथ सिंह कहां से हैं?

> राजनाथ सिंह चंदौली जिले के भाभौरा गांव के रहने वाले हैं।

4. राजनाथ सिंह की शिक्षा कहां से है?

> राजनाथ सिंह जी ने अपनी शिक्षा दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (गोरखपुर) से की है।

5. राजनाथ सिंह के बेटे कौन हैं?

> राजनाथ सिंह जी के 2 बेटे हैं- पंकज सिंह और नीरज सिंह

6. राजनाथ सिंह की बेटी कौन है?

> राजनाथ सिंह जी की बेटी अनामिका सिंह है।

7. राजनाथ सिंह की पत्नी कौन है?

> राजनाथ सिंह जी की पत्नी का नाम सावित्री सिंह।

8. राजनाथ सिंह उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री कब बने?

> 25 मार्च 1997.

9. राजनाथ सिंह का पद क्या है?

> वर्तमान में राजनाथ सिंह भारत के रक्षा मंत्री है।

Tags: Anti Copying ActBJPRSSअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्अमित शाहउत्तरप्रदेशकेंद्रीय कृषि और खाद्य प्रसंस्करण मंत्रीगृहमंत्रीगोरखपुर विश्वविद्यालयचंदौली जिलानरेंद्र मोदीभाभौरा गाँवभारत के रक्षा मंत्रीभारतीय जनता पार्टीभारतीय जनसंघभूतल परिवहन मंत्रीमिर्जापुरराजनाथ सिंहराम मंदिरराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
SendShareShare
Previous Post

अमित शाह की जीवनी | अमित शाह जीवन परिचय | Amit Shah Biography In Hindi

Next Post

हिमा दास का जीवन परिचय | हिमा दास की जीवनी हिंदी में | Biography of Hima Das in Hindi

biographytak

biographytak

Related Posts

विनेश फोगाट का जीवन परिचय| Vinesh Phogat Biography, Olympic, Latest News, Family, Career, Awards and Achievements in Hindi
Biographytak

विनेश फोगाट का जीवन परिचय| Vinesh Phogat Biography, Olympic, Latest News, Family, Career, Awards and Achievements in Hindi

August 12, 2021
महाराजा छत्रसाल का जीवन परिचय | Maharaja Chhatrasal Biography in Hindi
Biographytak

महाराजा छत्रसाल का जीवन परिचय | Maharaja Chhatrasal Biography in Hindi

August 10, 2021
नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय, नीरज चोपड़ा जीवनी, टोक्यो ओलंपिक 2021, भाला फेंक एथलीट | Neeraj Chopra Biography In Hindi
Biographytak

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय, नीरज चोपड़ा जीवनी, टोक्यो ओलंपिक 2021, भाला फेंक एथलीट | Neeraj Chopra Biography In Hindi

August 8, 2021
साइखोम मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai chanu biography in hindi
Biographytak

साइखोम मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai chanu biography in hindi

July 29, 2021
गुरुनानक देव की जीवनी 2021 | Guru Nanak Dev Biography
Biographytak

गुरुनानक देव की जीवनी 2021 | Guru Nanak Dev Biography

July 15, 2021
मिल्खा सिंह की जीवनी | Biography of Milkha Singh
Biographytak

मिल्खा सिंह की जीवनी | Biography of Milkha Singh

June 19, 2021
Next Post
हिमा दास का जीवन परिचय | हिमा दास की जीवनी हिंदी में | Biography of Hima Das in Hindi

हिमा दास का जीवन परिचय | हिमा दास की जीवनी हिंदी में | Biography of Hima Das in Hindi

Chris Evans (क्रिस इवांस) की जीवनी | Chris Evans Biography In Hindi

Chris Evans (क्रिस इवांस) की जीवनी | Chris Evans Biography In Hindi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

रामप्रसाद बिस्मिल | रामप्रसाद बिस्मिल की जीवनी

रामप्रसाद बिस्मिल | रामप्रसाद बिस्मिल की जीवनी

2 years ago
रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

2 years ago

Trending

रासबिहारी बोस | Rash Behari Bose Biography In Hindi

रासबिहारी बोस | Rash Behari Bose Biography In Hindi

February 19, 2021
गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

February 12, 2021
सुशांत सिंह राजपूत | Sushant Singh Rajput Biography In Hindi

सुशांत सिंह राजपूत | Sushant Singh Rajput Biography In Hindi

February 28, 2021
खुदीराम बोस | Khudiram Bose Biography In Hindi

खुदीराम बोस | Khudiram Bose Biography In Hindi

February 21, 2021

Popular

रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

2 years ago
पोरस का जीवन परिचय | King Porus Biography In Hindi

पोरस का जीवन परिचय | King Porus Biography In Hindi

2 years ago
महाराजा छत्रसाल का जीवन परिचय | Maharaja Chhatrasal Biography in Hindi

महाराजा छत्रसाल का जीवन परिचय | Maharaja Chhatrasal Biography in Hindi

1 year ago
गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

2 years ago
क्रिस हेम्सवर्थ जीवनी | Chris Hemsworth Biography In Hindi

क्रिस हेम्सवर्थ जीवनी | Chris Hemsworth Biography In Hindi

2 years ago

About Us

Biographytak

इस वेबसाइट का एक उद्देश्य है अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों के प्रेरणा स्त्रोत बनने वाले व्यक्तियों की जीवनी को लोगों तक सरल भाषा मे पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

Category

  • Biographytak
  • Our Hero
  • Warrior
  • अन्य
  • अभिनेता
  • अभिनेत्री
  • खिलाड़ी
  • खेल
  • धार्मिक
  • प्रसिद्ध
  • फ़िल्मी हस्तियां
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • महिला
  • योद्धा
  • राज-वंस
  • राजनेता
  • राजा-महाराजा
  • वैज्ञानिक
  • शासक
  • संत
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • हॉलीवुड हस्तियां

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2021, Biographytak

No Result
View All Result
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • राज-वंस
  • शासक
  • अभिनेता

Copyright © 2021, Biographytak

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In