• About US
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Friday, January 27, 2023
  • Login
No Result
View All Result
Biographytak
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • राज-वंस
  • शासक
  • अभिनेता
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • राज-वंस
  • शासक
  • अभिनेता
No Result
View All Result
Biographytak
No Result
View All Result
Home Biographytak

नरेंद्र मोदी जीवन परिचय | Narendra Modi Biography In Hindi

biographytak by biographytak
April 16, 2021
in Biographytak, Our Hero, अन्य, प्रसिद्ध, राजनेता
A A
0
नरेंद्र मोदी जीवन परिचय | Narendra Modi Biography In Hindi

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक ऐसी सख्शियत है, जो देश हो या विदेश सभी जगह प्रसिद्ध हैं। नरेंद्र मोदी जी हमारे देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत है। साल 2014 और साल 2019 के आम चुनावों में BJP यानी भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर नरेंद्र मोदी जी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस जीत से मानो पुरे देश में मोदी लहर सी आ गई है। अंग्रेजों से भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद इतने अधिक वोटों जीत हासिल करने वाले मोदी जी भारत के पहले प्रधानमंत्री बने।

नाम:- नरेंद्र मोदी

पूरा नाम:- नरेंद्र दामोदरदास मोदी

जन्म:- 17 सितंबर, 1950

जन्म स्थान:- वडनगर, मेहसाणा (गुजरात, भारत)

धर्म:- हिन्दू

जाति:- मोध घांची (OBC)

नागरिकता:- भारतीय

कद:- 5 फुट 7 इंच

वजन:- 75 किलोग्राम

अभिभावक:- पिता स्वर्गीय दामोदरदास मूलचंद मोदी/माता श्रीमती हीराबेन दामोदरदास मोदी

भाई-बहन:- सोमा मोदी, अमृत मोदी, पंकज मोदी, प्रहलाद मोदी, वसंतबेन हसमुखलाल मोदी

पति/पत्नी:- श्रीमती जशोदाबेन मोदी

ब्लड ग्रुप:- A+

शिक्षा:- एसएससी- साल 1967 एसएससी बोर्ड- गुजरात से राजनीति विज्ञान में B.A दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली से दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम; P.G (Post Graduate) M.A- साल 1983 गुजरात विश्वविद्यालय, अहमदाबाद (चुनाव आयोग से पहले हलफनामे के अनुसार )

राजनीतिक दल:- भारतीय जनता पार्टी (BJP)

पेशा:- राजनीतिज्ञ

भारत के प्रधान मंत्री:- 26 मई, 2014 से अब तक

पसंदीदा नेता:- मोहनदास करमचंद गांधी एवं स्वामी विवेकानंद

पता:- 7 रेस कोर्स रोड, नई दिल्ली

Contents hide
1 ★ नरेंद्र मोदी जी का जन्म और शुरूआती जीवन
2 ★ नरेंद्र मोदी जी का परिवार, जाति, आयु
3 ★ नरेंद्र मोदी जी की शिक्षा एवं शुरुआती करियर
4 ★ नरेंद्र मोदी जी के राजनीतिक करियर की शुरुआत
5 ★ नरेंद्र मोदी जी का राजनीतिक करियर
6 ★ नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री के रूप में
7 ★ नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण योजनाएं
7.1 1. स्वच्छ भारत अभियान (Clean India Movement)
7.2 2. प्रधानमंत्री जन-धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana)
7.3 3. प्रधानमंत्री उज्जवाला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana)
7.4 4. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (Prime Minister Agricultural Irrigation Scheme)
7.5 5. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Prime Minister Crop Insurance Scheme)
7.6 6. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (Prime Minister’s Skill Development Scheme)
7.7 7. मेक इन इंडिया (Make in India)
7.8 8. गरीब कल्याण योजना (Poor welfare scheme)
7.9 9. सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)
7.10 10. प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana)
7.11 11. डिजिटल इंडिया प्रोग्राम (Digital India Program)
8 ★ मोदी जी के कुछ और मुख्य कार्य
8.1 1. भूमिजल संरक्षण प्रोजेक्ट (Groundwater conservation project)
8.2 2. नोटबंदी (Demonetisation)
8.3 3. GST (Goods and Services Tax)
8.4 4. सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical strike)
8.5 5. एयर स्ट्राइक (Air strike)
9 ★ नरेंद्र मोदी को मिले पुरस्कार एवं मान्यताएं
10 ★ नरेंद्र मोदी जी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
10.1 1. नरेंद्र मोदी का पूरा नाम क्या है?
10.2 2. नरेंद्र मोदी का जन्म कब हुआ है?
10.3 3. नरेंद्र मोदी का जन्म स्थान क्या है?
10.4 4. नरेंद्र मोदी की जाति क्या है?
10.5 5. नरेंद्र मोदी की माता-पिता का नाम क्या है?
10.6 6. नरेंद्र मोदी के भाई-बहन का नाम क्या है?
10.7 7. नरेंद्र मोदी की पत्नी का नाम क्या है?
10.8 8. नरेंद्र मोदी का विवाह कब हुआ था?
10.9 9. नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री कब बने थे?
10.10 10. नरेंद्र मोदी जी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में किस दिन शपथ ग्रहण की थी ?
10.11 11. नरेंद्र मोदी पहली बार कब प्रधानमंत्री बने ?
10.12 12. नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद के लिए किस दिन शपथ ग्रहण की ?
10.13 13. नरेंद्र मोदी के पहले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कितनी सीट हासिल की थी?

★ नरेंद्र मोदी जी का जन्म और शुरूआती जीवन

नरेंद्र मोदी जी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के मेहसाना जिले के एक छोटे टाउन वडनगर में हुआ। जब इनका जन्म हुआ था तब यह टाउन बॉम्बे में था किन्तु वर्तमान में अब यह गुजरात में स्थित है। नरेंद्र मोदी के पिता का नाम स्वर्गीय दामोदरदास मूलचंद मोदी है तथा माताजी का नाम श्रीमती हीराबेन दामोदरदास मोदी है।

नरेंद्र मोदी जी के भाई-बहन, भाइयों के नाम सोमा मोदी, अमृत मोदी, प्रहलाद मोदी, पंकज मोदी तथाबहन का नाम वसंती बेन हसमुख लाल मोदी।

नरेंद्र मोदी जी के पिता एक सड़क व्यापारी थे, जिन्होंने अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए काफी संघर्ष किया था। इनके माताजी एक गृहणी महिला है। नरेंद्र मोदी जी ने बचपन में अपने परिवार का समर्थन और मदद करने के लिए अपने भाइयों के साथ रेलवे स्टेशन और फिर बस टर्मिनल में चाय भी बेची थी। नरेंद्र मोदी जी ने अपने बचपन के दिनों में ही कई मुश्किलों के साथ-साथ कई कठिनाइयों और बाधाओं का भी सामना किया था, लेकिन उन्होंने अपने चरित्र और साहस की ताकत से उन्होंने सभी चुनौतियों को एक अवसरों में बदल दिया। इस तरह से कहा जा सकता है कि इनका शुरूआती जीवन काफी संघर्षपूर्ण और मुश्किलों वाला रहा था।

★ नरेंद्र मोदी जी का परिवार, जाति, आयु

● परिवार- नरेंद्र मोदी जी अपने माता-पिता की तीसरी संतान हैं। मोदी जी के बड़े भाई जिनका नाम सोमा मोदी है, उनका उम्र वर्तमान में 75 वर्ष हैं। सोमा मोदी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रह चुके हैं। मोदी जी के दूसरे बड़े भाई का नाम अमृत मोदी है, वो एक मशीन ऑपरेटर हैं था उनकी आयु 72 वर्ष है। इनके अलावा नरेंद्र मोदी जी के 2 छोटे भाई भी है। पहले छोटे भाई का नाम प्रहलाद मोदी है, जिनकी  आयु 62 वर्ष हैं। प्रहलाद मोदी अहमदाबाद में एक शॉप चलाते हैं तथा दूसरे छोटे भाई का नाम पंकज मोदी है। पंकज मोदी जो गांधीनगर के सूचना विभाग में एक क्लर्क के रूप में कार्यरत हैं।

● नरेन्द्र मोदी जी का विवाह- मोदी जी का विवाह 18 वर्ष की आयु में घांची समुदाय की परम्पराओं के अनुसार साल 1968 में जशोदा बेन चिमनलाल के साथ हुआ। लोगों का कहना है कि मोदी जी का तलाक हो गया है लेकिन रिपोटर्स के अनुसार, कहा गया है कि मोदी जी का अपनी पत्नी जशोदा बेन चिमनलाल से तलाक़ नहीं हुआ था, लेकिन फिर भी वे दोनों किसी कारण वश एक-दूसरे से अलग हो गए।

जशोदा बेन गुजरात के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी, जोकि अब रिटायर हो चुकी हैं। 

● नरेंद्र मोदी जी की जाती- नरेंद्र मोदी जी का परिवार मोध-घांची-तेली समुदाय से है। ये समुदाय भारत सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी से संबंध रखता है।

◆ अधिकतर लोग जानना चाहते होंगे कि नरेंद्र मोदी जी के कितने बच्चे है, हम आपको पहले ही बता दे मोदी जी के कोई भी बच्चे नहीं है। मोदी जी शादी के कुछ दिन बाद ही अपनी पत्नी से अलग हो गए थे। नरेंद्र मोदी जी का घर कहाँ है? तो इस सवाल का जबाब है कि उनका घर अभी दिल्ली में है, जिसका नाम पंचवटी है, वैसे मोदी जी गुजरात के रहने वाले है।

★ नरेंद्र मोदी जी की शिक्षा एवं शुरुआती करियर

नरेंद्र मोदी जी की प्राथमिक शिक्षा वडनगर के स्थानीय स्कूल से पूरी हुई है। जहां उन्होंने वहां साल 1967 तक अपनी उच्च माध्यमिक तक की पढ़ाई पूरी कर ली थी। उसके बाद मोदी जी ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। घर छोड़ने के बाद उन्होंने पूरे राष्ट्र यानी भारत में भ्रमण किये और भ्रमण करते हुए उन्होंने विविध संस्कृतियों की खोज की। इसके लिए नरेंद्र मोदी जी ने उत्तर भारत में स्थित हिमालय और ऋषिकेश जैसे जगहों का दौरा किया।

ये भी पढ़ें:- रामप्रसाद बिस्मिल जीवन परिचय

मोदी जी ने उत्तर-पूर्व के हिस्सों में दौरा करने के 2 साल पश्चात वे भारत लौटे। इस तरह से मोदी जी ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ साल तक अपने आगे की पढ़ाई नहीं की। उसके बाद फिर मोदी जी ने अपने आगे की पढ़ाई साल 1978 में अपनी उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में एवं उसके बाद अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। वहां मोदी जी ने राजनीति विज्ञान में स्नातक एवं स्नातकोत्तर किया।

मोदी जी के एक शिक्षक ने एक बार एक बात बताई थी कि मोदी जी पढ़ाई में सामान्य ही थे, लेकिन वे विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में अपना अधिकतर समय बिताया करते थे। उनके शिक्षक का ये भी कहना था कि उनकी वाद-विवाद की कला बेहतरीन थी।

Note:- बताया जाता है कि मोदी जी 8 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में शामिल हो गए थे।

★ नरेंद्र मोदी जी के राजनीतिक करियर की शुरुआत

नरेंद्र मोदी जी ने अपने कॉलेज की पढ़ाई के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (All India Student Council) में शामिल हो कर फुल-टाइम प्रचारक के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) में शामिल हो गए। RSS जो कि एक हिन्दू राष्ट्रवादी राजनीतिक दल हैं में शामिल होने के लिए मोदी जी अहमदाबाद चले गये।

साल 1975 से 1977 में उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाये गये राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) में प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसके कारण मोदी जी को उस समय छिपने के लिए मजबूर होना पड़ा। मोदी जी उस समय गिरफ़्तारी से बचने के लिए अपना रूप बदल कर यात्रा किया करते थे। जब पूरे देश में आपातकाल लगा था तब आपातकाल  के विरोध में नरेंद्र मोदी जी काफी सक्रीय रहते थे। उस समय सरकार का विरोध करने के लिए मोदी जी ने पर्चे के वितरण सहित कई तरह के हथकंडे भी अपनाये। इससे मोदी जी का प्रबंधकीय, संगठनात्मक और नेतृत्व कौशल सामने आया।

उसके बाद नरेंद्र मोदी जी राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में राजनीति में शामिल हो गये। राजनीति में शामिल होते ही उन्हें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) में लेखन का काम सौंपा गया था। साल 1985 में RSS द्वारा मोदी जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में सम्मिलित होने के बारे में सोचा और फिर साल 1987 में नरेंद्र मोदी जी पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए, और उन्होंने पहली बार अहमदाबाद नगरपालिका चुनाव में BJP के अभियान को व्यवस्थित करने में मदद की, इस चुनाव में BJP की जीत हुई।

★ नरेंद्र मोदी जी का राजनीतिक करियर

1. मोदी जी के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत साल 1987 में हुई, जब वह BJP में शामिल हो गए और उसके एक साल बाद यानी 1988 उन्हें पार्टी की गुजरात शाखा का महासचिव बनाया गया।
2. फिर साल 1995 में नरेंद्र मोदी जी को BJP पार्टी के लिए सफलतापूर्वक प्रचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए एक प्रमुख रणनीतिकार के रूप में मान्यता दी गई थी।
3. नरेंद्र मोदी जी को साल 1995 में BJP की राष्ट्रीय इकाई के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।
4. साल 1988 में गुजरात विधानसभा चुनाव में BJP गुजरात में सत्तारूढ़ पार्टी के रूप में आई।
5. मोदी जी फिर साल 1988 में महासचिव बने और वर्ष 2001 तक इस पद पर ही रहे।

6. उसी साल अक्टूबर, 2001 में मोदी जी गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री बने, इससे पूर्व उस राज्य के मुख्यमंत्री केशु भाई पटेल थे, जिन्होंने अपने स्वास्थ्य कारणों के चलते पद से इस्तीफा दे दिया और इसके साथ ही उपचुनाव में BJP राज्य की कुछ विधानसभा सीटें भी हार गईं। फिर मोदी जी ने 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के CM (मुख्यमंत्री) के रूप में शपथ ली।
7. क्या आपलोगों को पता है कि मोदी जी लगातार तीन बार गुजरात राज्य के CM (मुख्यमंत्री) के पद पर बने रहे?
8. मोदी जी ने फिर 24 फरवरी 2002 को राजकोट निर्वाचन क्षेत्र में उप-चुनाव जीता। उसके बाद मोदी जी ने INC के अश्विन मेहता को हराया और यह मोदी जी का पहला और बहुत छोटा कार्यकाल था।

ये भी पढ़ें:- रानी लक्ष्मीबाई जीवन परिचय

9. उसके बाद मोदी जी ने मणिनगर से चुनाव लड़ा और INC के Oza यतिनभाई नरेंद्र कुमार को हराकर विधानसभा चुनाव जीता। और फिर मोदी जी ने अपने दूसरे कार्यकाल में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपना पद बनाए रखा गया।
10. CM (मुख्यमंत्री) पद का मोदी जी का तीसरा कार्यकाल 23 दिसंबर, 2007 से लेकर 20 दिसंबर, 2012 तक था। इस बार भी मोदी जी ने मणिनगर से जीत हासिल की और कांग्रेस पार्टी के दिनशा पटेल को हराया।

11. मोदी जी फिर से मणिनगर से चुने गए और उन्होंने भट्ट श्वेता संजीव को हराया। और फिर मोदी जी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, ये उनका चौथा कार्यकाल था लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने साल 2014 में एक विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।
12. नरेंद्र मोदी जी ने इस इस्तीफा के बाद पहली बार साल 2014 का लोकसभा चुनाव लड़े। और उन्होंने इस चुनाव को एक बड़े अंतर से जीता और 26 मई, 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
13. मोदी जी भारत के वह पहले प्रधानमंत्री बने जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य (British Empire) से भारत (India) की स्वतंत्रता के बाद जन्म लिया.

★ नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री के रूप में

नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री पद के लिए जीत हासिल करने के बाद 26 मई 2014 को उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की और इस तरह से वे इस देश के 14वें प्रधानमंत्री नियुक्त हो गये।

◆ मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस देश के लोगों को उनसे काफी उम्मीदें होने लगी।

> विकास कार्य

मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद के रूप में भारत में कई विकास कार्य किये। जैसे- मोदी जी ने विदेशी व्यवसायों को भारत में निवेश करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। नरेंद्र मोदी जी ने विभिन्न नियमों के साथ-साथ कई परमिट्स और इंस्पेक्शन भी लागू किये, जिससे कि व्यवसाय अधिक एवं आसानी से बढ़ सके। उसके बाद मोदी जी ने सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों पर कुछ  कम खर्चें किये और स्वास्थ्य सेवा की तरफ अपना ध्यान अधिक केंद्रित किये। इन सब कामों के अलावा नरेंद्र मोदी जी ने देश की रक्षा, हिंदुत्व, अपने देश की पर्यावरण एवं शिक्षा को भी प्रोत्साहित करने के लिए कई कार्य किये।

मोदी जी द्वारा किये कार्यों में गुजरात दुनिया का चौथा राज्य बना है, इस राज्य में एक अलग जलवायु-परिवर्तन विभाग है। भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने कई महत्वाकांक्षी और महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी शुरू की हैं जैसे “स्वच्छ गंगा”, “स्वच्छ भारत अभियान” और “मेक इन इंडिया” आदि। मोदी जी ने दुनिया के कई अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने की भी कोशिश की। इसके अलावा उन्होंने अपने पड़ोसी देशों के साथ भी संबंध मजबूत करने में काफी दिलचस्पी दिखाई।

★ नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण योजनाएं

साल 2014 से लेकर अब तक के कार्यकाल में मोदी जी ने कई महत्वपूर्ण योजनायें की शुरुआत की है। जो इस प्रकार है-

1. स्वच्छ भारत अभियान (Clean India Movement)

> स्वच्छ भारत अभियान भारत का बड़े स्तर पर शुरू किया गया अभियान है, इस अभियान के अंतर्गत पूरे देश में स्वच्छता तथा ग्रामीण इलाकों या क्षेत्रों में लाखों शौचालय का निर्माण किया गया।

2. प्रधानमंत्री जन-धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana)

> इस योजना के अंतर्गत देश के अंदर जितने भी किसान है उनका बैंकों में खाता खुलवाना है। तथा इस योजना के तहत किसानों के मुफ्त में खाते खोलना है एवं किसानों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता सीधे उनके बैंक खाते में जमा की गई।

3. प्रधानमंत्री उज्जवाला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana)

> प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए इस योजना के अंतर्गत पूरे देशभर में जितने भी गरीब परिवार की महिलाएं है उन्हें सम्मान देते हुए उन सभी को LPG (Liquid Petroliyam Gas) यानी गैस सिलिंडर प्रदान किये गये।

4. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (Prime Minister Agricultural Irrigation Scheme)

> भारत सरकार के इन योजना के तहत देशभर में जितने भी कृषि कार्य खेत है, उन सभी खेतों के फसलों की अच्छी तरह से सिंचाई हो सकें तथा कृषि कार्य को बेहतर दिशा मिल सके। इसलिए भारत सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई।

5. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Prime Minister Crop Insurance Scheme)

> फसल बीमा योजना के तहत सभी किसानों के फसल को बीमा प्रदान किया गया। इसका कारण यह था कि यदि किसानों की फसलें किसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण अगर ख़राब हो जाती है तो उन्हें इस योजना के तहत बीमा का पैसा मिल सके।

6. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (Prime Minister’s Skill Development Scheme)

> इस योजना के तहत इस देश के युवाओं के कौशल के विकास के लिए उन्हें प्रशिक्षण देने की सुविधा दी गई है।

7. मेक इन इंडिया (Make in India)

> प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा शुरू किए गए इस योजना के अंतर्गत Manufacturing sector (निर्माण क्षेत्र) को प्रोत्साहित कर उनके विकास के लिए कार्य किये गये।

8. गरीब कल्याण योजना (Poor welfare scheme)

> इस योजना का उद्देश्य गरीबों का कल्याण एवं उन्हें बेहतर सुविधा प्रदान करना है।

9. सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)

> नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए इस योजना का उद्देश्य छोटी बच्चियों के सशक्तिकरण के लिए उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

10. प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana)

> प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को किस्तों के आधार पर खुद का घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

11. डिजिटल इंडिया प्रोग्राम (Digital India Program)

> नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए इस प्रोग्राम के तहत देश में अर्थव्यवस्था को डिजिटल करने के लिए प्रेरित करना है।
इस प्रोग्राम के साथ ही मोदी जी ने लोगों से ये भी अपील कि, की वो डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग करें।

इन सभी योजनाओं के साथ-साथ मोदी जी ने और भी कई अन्य महत्वपूर्ण योजनायें जैसे- बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना (Save daughter study scheme), नमामि गंगे (Namami Gange), सर्व शिक्षा अभियान (Education for all campaign), स्टैंड अप इंडिया (Stand up india) आदि शुरू किए, जो पूरे देश के विकास के लिए थे।

★ मोदी जी के कुछ और मुख्य कार्य

भारत के प्रधानमंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री दोनों के रूप में मोदी जी द्वारा लिए गए कुछ महत्वपूर्ण फैसले, जो इस प्रकार है-

1. भूमिजल संरक्षण प्रोजेक्ट (Groundwater conservation project)

जब नरेंद्र मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे उस समय उनके सरकार द्वारा लिया गया ये फैसला था भूमिजल संरक्षण प्रोजेक्ट का निर्माण। इस प्रोजेक्ट के तहत बीटी कॉटन की खेती में गुजरात के लोगों को मदद मिली, इस प्रोजेक्ट द्वारा इस खेती में नल कूपों से सिंचाई की जा सकती थी। और इस तरह से भारत का ये राज्य गुजरात बीटी कॉटन का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया।

2. नोटबंदी (Demonetisation)

नोटबंदी जैसा बहुत ही अहम फैसला 8 नवम्बर 2016 को रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अचानक राष्ट्र को किये गए संबोधन के द्वारा की गयी। इस घोषणा में 8 नवंबर की रात से देश में 500 और 1000 रुपये के नोटों को खत्म करने का ऐलान किया गया। इन नोटों के जगह पर सरकार 500 एवं 2000 के नये नोट जारी किये। मोदी जी द्वारा लिया गया यह एक ऐतिहासिक फैसला था। नरेंद्र मोदी जी द्वारा लिए गए इस फैसले का उद्देश्य केवल काले धन पर नियंत्रण ही नहीं करना था बल्कि जाली नोटों से छुटकारा पाना भी था।

3. GST (Goods and Services Tax)

नोटबंदी के बाद नरेंद्र मोदी जी ने पूरे देशभर में जितने भी टैक्स लगाये जाते थे, उन सभी टैक्सों को एक साथ सम्मिलित कर दिया और एक टैक्स GST (Goods and Services Tax) लागू किया।

4. सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical strike)

साल 2016 में उरी (Uri) में आतंकवादियों द्वारा हमला हुआ था इस हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए मोदी जी ने भारतीय सेना (Indian Army) के साथ मिलकर सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical strike) करने का फैसला लिया।

5. एयर स्ट्राइक (Air strike)

उरी हमले के ठीक 3 साल बाद यानी फरवरी 2019 में फिर जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हमला हुआ। इस हमले के बाद भारत सरकार ने देश के सभी सुरक्षा बलों को पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी प्रकार का एक्शन लेने के लिए खुली छूट दे दी, जोकि भारत सरकार द्वारा लिया गया बहुत ही बड़ा फैसला था। इसके बाद भारतीय वायुसेना द्वारा फरवरी में ही एयर स्ट्राइक किया गया था।

इन सभी मुख्य कार्यों के अलावा मोदी जी ने प्रधानमंत्री के अंतर्गत आने वाले कुछ अन्य कार्य किये, जैसे- राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का निर्माण, ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की शुरुआत, गुजरात में ‘स्टेचू ऑफ़ यूनिटी’ का निर्माण आदि भी है। और इन सभी कार्यों के अलावा मोदी जी ने विदेशी निवेशों के साथ मिलकर भारत (India) में बुलेट ट्रेन लाने जैसे कार्यों में भी अपनी अहम भूमिका निभाई है।

★ नरेंद्र मोदी को मिले पुरस्कार एवं मान्यताएं

1. India Today magazine (इंडिया टुडे पत्रिक द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में, मोदी जी को साल 2007 में देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में नामित किया गया था।
2. नरेंद्र मोदी जी को साल 2009 में, FDI पत्रिका ने ‘FDI Personality of the Year Award’ के एशियाई विजेता से सम्मानित किया।
3. टाइम के एशियन संस्करण (Asian Edition) में मोदी जी को मार्च 2012 में कवर पेज में चित्रित किया गया था।
4. साल 2014 में मोदी जी को फोर्ब्स पत्रिका (Forbes magazine) ने ‘दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों’ की सूची में, उन्हें 15वें स्थान पर सूचित किया था।
5. साल 2014, 2015 और 2017 में, मोदी जी को टाइम पत्रिका (Time magazine) द्वारा ‘दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में सूचीबद्ध किया गया।’

ये भी पढ़ें:- बाल गंगाधर तिलक जीवन परिचय

6. CNN-IBN समाचार नेटवर्क द्वारा मोदी जी को इंडियन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।
7. Time magazine ने मोदी जी को साल 2015 में, 30 सबसे प्रभावशाली लोगों को Internetlist (इंटरनेट सूची) पर जारी किया और उन्हें Twitter और Facebook पर दूसरे सबसे ज्यादा Follow किए जाने वाले राजनेता के रूप में नामित किया गया।
8. साल 2015 में, ब्लूमबर्ग मार्केट्स मैगज़ीन (Bloomberg Markets Magazine) द्वारा नरेंद्र मोदी जी को दुनिया में 13वें सबसे प्रभावशाली व्यक्ति का स्थान दिया गया था।
9. साल 2015 में, मोदी जी फॉर्च्यून पत्रिका (Fortune magazine) के “World greatest leaders” (विश्व के महानतम नेता) की पहली वार्षिक सूची में 5वें स्थान पर थे।
10. मोदी जी की मोम के प्रतिमा का साल 2016 में लंदन के “मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम )” (Madame Tussauds Wax Museum) में अनावरण किया गया।

11. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साल 2016 में अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार (Amir Amanullah Khan Award) से सम्मानित किया गया था।
12. उसी साल यानी 2016 को मोदी जी को किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज द्वारा सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘किंग अब्दुलअजीज सैश’ (King Abdulaziz Sash) से सम्मानित किया गया था।
13. साल 2017 में, गैलप इंटरनेशनल एसोसिएशन (Gallup International Association) यानी GIA ने एक सर्वेक्षण किया और उस सर्वेक्षण द्वारा नरेंद्र मोदी जी को दुनिया के तीसरे शीर्ष नेता के रूप में स्थान दिया।
14. साल 2018 के आंकड़ों के मुताबिक नरेंद्र मोदी जी ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले राज्य के तीसरे और इसके अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता हैं।
15. Forbes world (फोर्ब्स वर्ल्ड) की सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची 2018 में मोदी जी 9वें स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें:- कल्पना चावला जीवन परिचय

16. नरेंद्र मोदी जी को अक्टूबर 2018 में, संयुक्त राष्ट्र (US) का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार, ” Champions of the earth ” के लिए नीति नेतृत्व के लिए  “International Solar Alliance” (अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन) और पर्यावरणीय कार्रवाई पर सहयोग के नए क्षेत्रों को “Solar Soling Alliance” में शामिल किया गया।
17. मोदी जी को साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय शांति (International peace) में सुधार, वैश्विक आर्थिक विकास (Global economic development) को बढ़ाने, भारत के लोगों के मानव विकास में तेजी लाने आदि आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘सियोल शांति पुरस्कार’ (Seoul peace award) से सम्मानित किया गया था। क्या आपलोगों को पता है कि यह पुरस्कार जीतने वाले वह पहले भारतीय हैं?
18. नरेंद्र मोदी जी को 10 फरवरी को फिलिस्तीन राज्य के Grand caller से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विदेशी गणमान्य व्यक्तियों (Foreign dignitaries) के लिए यह फिलिस्तीन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
19. नरेंद्र मोदी जी द्वारा साल 2019 में पहला फिलिप कोटलर राष्ट्रपति पुरस्कार (First Philip Kotler Presidential Award) भी प्राप्त किया गया।
20. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन के ऊपर जनवरी 2019 में विवेक ओबेरॉय अभिनीत एक फिल्म भी बनाई गई थी।

21. नरेंद्र मोदी जी को 4 अप्रैल 2019 को, संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन अल नाहयान ने जायद पदक (Zayed Medal) राज्यों के राजाओं, राष्ट्रपतियों (Presidents) और प्रमुखों को दी जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान है। संयुक्त अरब अमीरात के साथ रणनीतिक संबंध बनाए रखने में उनके प्रयासों की सराहना करते हुए मोदी जी को यह सम्मान मिला।

★ नरेंद्र मोदी जी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

1. नरेंद्र मोदी का पूरा नाम क्या है?

> नरेंद्र दामोदरदास मोदी

2. नरेंद्र मोदी का जन्म कब हुआ है?

> मोदी जी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ है।

3. नरेंद्र मोदी का जन्म स्थान क्या है?

> मोदी जी का जन्म स्थान वडनगर मुंबई स्टेट जो अब वर्तमान में गुजरात में है।

4. नरेंद्र मोदी की जाति क्या है?

> मोदी जी मोद घाची, OBC है।

5. नरेंद्र मोदी की माता-पिता का नाम क्या है?

> मोदी जी के माता का नाम हीराबेन तथा पिता का नाम स्वर्गीय श्री दामोदरदास मूलचंद मोदी है।

6. नरेंद्र मोदी के भाई-बहन का नाम क्या है?

> मोदी जी के भाई का नाम- सोम मोदी, अमृत मोदी, प्रहलाद मोदी, पंकज मोदी.

मोदी जी की बहन का नाम- वसंतीबेन हसमुखलाल मोदी।

7. नरेंद्र मोदी की पत्नी का नाम क्या है?

> मोदी जी की पत्नी का नाम जशोदाबेन है।

8. नरेंद्र मोदी का विवाह कब हुआ था?

> मोदी जी का विवाह साल 1968 में हुआ था।

9. नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री कब बने थे?

> साल 2001 में।

10. नरेंद्र मोदी जी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में किस दिन शपथ ग्रहण की थी ?

> 7 अक्टूबर 2001 को।

11. नरेंद्र मोदी पहली बार कब प्रधानमंत्री बने ?

> नरेंद्र मोदी पहली बार भारत के प्रधानमंत्री साल 2014 में बने।

12. नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद के लिए किस दिन शपथ ग्रहण की ?

> 26 मई 2014 को शपथ ग्रहण की।

13. नरेंद्र मोदी के पहले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कितनी सीट हासिल की थी?

> 282 सीट।

Tags: BJPGujaratIndia 15th Prime MinisterNarendra ModiPrime Minister In IndiaRSSअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदभारतीय जनता पार्टीराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
SendShareShare
Previous Post

पोरस का जीवन परिचय | King Porus Biography In Hindi

Next Post

अमित शाह की जीवनी | अमित शाह जीवन परिचय | Amit Shah Biography In Hindi

biographytak

biographytak

Related Posts

विनेश फोगाट का जीवन परिचय| Vinesh Phogat Biography, Olympic, Latest News, Family, Career, Awards and Achievements in Hindi
Biographytak

विनेश फोगाट का जीवन परिचय| Vinesh Phogat Biography, Olympic, Latest News, Family, Career, Awards and Achievements in Hindi

August 12, 2021
महाराजा छत्रसाल का जीवन परिचय | Maharaja Chhatrasal Biography in Hindi
Biographytak

महाराजा छत्रसाल का जीवन परिचय | Maharaja Chhatrasal Biography in Hindi

August 10, 2021
नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय, नीरज चोपड़ा जीवनी, टोक्यो ओलंपिक 2021, भाला फेंक एथलीट | Neeraj Chopra Biography In Hindi
Biographytak

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय, नीरज चोपड़ा जीवनी, टोक्यो ओलंपिक 2021, भाला फेंक एथलीट | Neeraj Chopra Biography In Hindi

August 8, 2021
साइखोम मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai chanu biography in hindi
Biographytak

साइखोम मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai chanu biography in hindi

July 29, 2021
गुरुनानक देव की जीवनी 2021 | Guru Nanak Dev Biography
Biographytak

गुरुनानक देव की जीवनी 2021 | Guru Nanak Dev Biography

July 15, 2021
मिल्खा सिंह की जीवनी | Biography of Milkha Singh
Biographytak

मिल्खा सिंह की जीवनी | Biography of Milkha Singh

June 19, 2021
Next Post
अमित शाह की जीवनी | अमित शाह जीवन परिचय | Amit Shah Biography In Hindi

अमित शाह की जीवनी | अमित शाह जीवन परिचय | Amit Shah Biography In Hindi

राजनाथ सिंह की जीवनी | राजनाथ सिंह का जीवन परिचय | Rajnath Singh Biography In Hindi

राजनाथ सिंह की जीवनी | राजनाथ सिंह का जीवन परिचय | Rajnath Singh Biography In Hindi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

रामप्रसाद बिस्मिल | रामप्रसाद बिस्मिल की जीवनी

रामप्रसाद बिस्मिल | रामप्रसाद बिस्मिल की जीवनी

2 years ago
रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

2 years ago

Trending

रासबिहारी बोस | Rash Behari Bose Biography In Hindi

रासबिहारी बोस | Rash Behari Bose Biography In Hindi

February 19, 2021
गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

February 12, 2021
सुशांत सिंह राजपूत | Sushant Singh Rajput Biography In Hindi

सुशांत सिंह राजपूत | Sushant Singh Rajput Biography In Hindi

February 28, 2021
खुदीराम बोस | Khudiram Bose Biography In Hindi

खुदीराम बोस | Khudiram Bose Biography In Hindi

February 21, 2021

Popular

रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

2 years ago
पोरस का जीवन परिचय | King Porus Biography In Hindi

पोरस का जीवन परिचय | King Porus Biography In Hindi

2 years ago
महाराजा छत्रसाल का जीवन परिचय | Maharaja Chhatrasal Biography in Hindi

महाराजा छत्रसाल का जीवन परिचय | Maharaja Chhatrasal Biography in Hindi

1 year ago
गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

2 years ago
क्रिस हेम्सवर्थ जीवनी | Chris Hemsworth Biography In Hindi

क्रिस हेम्सवर्थ जीवनी | Chris Hemsworth Biography In Hindi

2 years ago

About Us

Biographytak

इस वेबसाइट का एक उद्देश्य है अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों के प्रेरणा स्त्रोत बनने वाले व्यक्तियों की जीवनी को लोगों तक सरल भाषा मे पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

Category

  • Biographytak
  • Our Hero
  • Warrior
  • अन्य
  • अभिनेता
  • अभिनेत्री
  • खिलाड़ी
  • खेल
  • धार्मिक
  • प्रसिद्ध
  • फ़िल्मी हस्तियां
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • महिला
  • योद्धा
  • राज-वंस
  • राजनेता
  • राजा-महाराजा
  • वैज्ञानिक
  • शासक
  • संत
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • हॉलीवुड हस्तियां

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2021, Biographytak

No Result
View All Result
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • राज-वंस
  • शासक
  • अभिनेता

Copyright © 2021, Biographytak

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In