नाना पाटेकर यह नाम सुनते ही हमलोगों के मन में एक बहुत बोलता हुआ इंसान का छवि बन जाता है। नाना पाटेकर जी का ये जल्दी-जल्दी बोलना उनके अभिनय में चार चाँद लगा देता है। परदे पर इतना अधिक बोलने वाले नाना पाटेकर जी असल जिंदगी में बहुत ही कम बोलने वाले इंसान है।

नाना पाटेकर अभिनय में तो हीरो है ही असली जिंदगी में भी हीरो से कम नहीं है। नाना जी हमेशा गरीब किसानों का आवाज उठाते रहे और उनको मदद भी करते रहे है। आज हमलोग सभी के दिलों में बसने वाले नाना पाटेकर का जिंदगी के बारे में जानेंगे।
पूरा नाम:- विश्वनाथ नाना पाटेकर
प्रसिद्ध नाम:- नाना पाटेकर
अन्य नाम:- नाना
जन्म:- 1 जनवरी, 1951
जन्म स्थान:- मुरुड-जंजिरा, महाराष्ट्र
नागरिकता:- भारतीय
अभिभावक:- दिनकर पाटेकर/संजनाबाई पाटेकर
पत्नी:- नीलकंठी पाटेकर
संतान:- मल्हार पाटेकर
कर्म भूमि:- मुम्बई
कर्म-क्षेत्र:- सिनेमा जगत
शिक्षा:- स्नातक
पुरस्कार:- पद्म श्री साल 2013
★ नाना पाटेकर का जन्म और शिक्षा
नाना पाटेकर का जन्म मरुड जंजिरा जिला रायगढ़, महाराष्ट्र में हुआ। नाना पाटेकर के पिता का नाम दिनकर पाटेकर और मां का नाम संजनाबाई पाटेकर है। नाना का बचपन मरुड जंजिरा जिला रायगढ़ में ही बिता और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी वही से प्राप्त की। उसके बाद आगे की पढ़ाई नाना ने सर जे.जे इंस्टिट्यूट ऑफ़ एप्लाइड आर्ट, मुंबई से की। नाना के पिता दिनकर पाटेकर जी एक पेंटर थे और उन माता संजनाबाई पाटेकर जी एक हाउस वाइफ है। नाना पाटेकर हमेशा थियेटर में एक्टिव रहे और पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ वो नाटक में भी भाग लिया करते थे।
★ नाना पाटेकर का फ़िल्मी करियर
नाना पाटेकर जी ने थियटर तो बहुत पहले ही शुरू कर दिया था। फिल्मो में वो सबसे पहले गमन, से आये। उसके बाद नाना की अगली फिल्म आई अंकुश साल 1986 में और फिर साल 1987 में अंधा युद्ध और मोहरे फ़िल्म आई। मगर नाना पाटेकर जी के जीवन में लाईमलाइट लाया साल 1989 में उनकी आई फ़िल्म “परिंदा” ने। इस फिल्म में नाना जी खलनायक के किरदार में थे।
परिंदा फिल्म में नाना पाटेकर जी के जबरदस्त अभिनय के चलते उन्हें Best Supporting Actor और National फिल्म अवार्ड मिला।
इस फ़िल्म के बाद नाना जी ने कई अलग-अलग फिल्म किये। खामोशी द म्यूजिकल में नाना ने एक गूंगे-बहरे पिता का अभिनय किया। वहीं साल 1994 में आई नाना पाटेकर जी की फ़िल्म क्रांतिवीर के डायलॉग “आ गये मेरे मौत का तमाशा देखने” बहुत ही मशहूर हुआ। इस फ़िल्म को एक बार देखने के बाद भी बार-बार देखने का मन करता है।
★ नाना पाटेकर की कुछ बेहतरीन फिल्में
फ़िल्म- साल
सूत्रधार- 1987
सलाम बाम्बे- 1988
परिंदा- 1989
थोड़ा सा रूमानी हो जाये- 1990
अंगार- 1992
अग्निसाक्षी- 1996
क्रांतिवीर- 1994
ख़ामोशी द म्यूजिकल- 1996
गुलाम-ए-मुस्तफा- 1997
युगपुरुष- 1998
कोहराम- 1999
तिरंगा- 1993
आंच- 2003
शक्ति- 2002
अपहरण- 2005
टैक्सी नम्बर 9211- 2006
वेलकम- 2007
अब तक छप्पन- 2004
★ नाना पाटेकर की फैमिली
नाना पाटेकर जी की शादी नीलकंठी पाटेकर से हुई। मगर कुछ समय बाद उन दोनों का तलक हो गया। नाना पाटेकर जी का एक बेटा भी है जिसका नाम मल्हार है।
★ नाना पाटेकर कुछ हट कर
नाना को 2013 में पदम् श्री से नवाजा गया। उसके अलावा उनको राष्ट्रीय फिल्म पुरष्कार से भी सम्मानित किया गया। नाना जी को फ़िल्म फेयर अवार्ड्स भी मिले। नाना पाटेकर जी का नाम गरीब लोगों की मदद के लिए भी जाना जाता है। वह हमेशा गरीब किसानों की मदद करते रहते है इसके लिए उन्होंने नाम फाउंडेशन नामक एक संस्था भी शुरू किया।
इस फाउंडेशन के तहत आत्महत्या करके मरने वाले किसान परिवार को मदद करते है। इस फाउंडेशन के तहत अब तक वे 250 परिवार को मदद पहुचा चुके है। यह फाउंडेशन में आने वाले रुपयों के लिए वो कही और से मदद नहीं लेते है।
Comments 1