• About US
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Wednesday, June 29, 2022
  • Login
No Result
View All Result
Biographytak
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • राज-वंस
  • शासक
  • अभिनेता
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • राज-वंस
  • शासक
  • अभिनेता
No Result
View All Result
Biographytak
No Result
View All Result
Home Biographytak

Raj Kapoor | राज कपूर की जीवनी

biographytak by biographytak
March 18, 2021
in Biographytak, अभिनेता, फ़िल्मी हस्तियां, बॉलीवुड हस्तियां
A A
0
Raj Kapoor | राज कपूर की जीवनी

राज कपूर साहब भारतीय फिल्मों के बहुत लोकप्रिय अभिनेता रह चुके हैं। उन्हें शो मैन के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपनी पहचान भारतीय हिंदी सिनेमा में एक अभिनेता के साथ-साथ एक निर्देशक और एक निर्माता के रूप में भी बनाई है। राज कपूर को उनके फैंस द्वारा बहुत से नाम दिए गए थे जैसे की ‘राज साहब’, ‘भारतीय फिल्मों के चार्ली चैपलिन’, ‘द शोमैन’ आदि।

राज कपूर साहब को हिंदी सिनेमा में साल 1935 से 1988 तक देखा गया था। उन्होंने कई सारी हिट फिल्मो में अभिनय किया था और उनके द्वारा हिंदी सिनेमा को दिए गए योगदान की वजह से उन्हें कई सम्मानों से सम्मानित भी किया गया था। तो आइये आज हमलोग उनके जीवन से जुड़ी हुई कुछ और बातों को जानते है।

पूरा नाम:- रणबीर राज कपूर

अन्य नाम:- शोमैन

जन्म:- 14 दिसंबर, 1924

जन्म भूमि:- पेशावर, पाकिस्तान

मृत्यु:- 2 जून, 1988

मृत्यु स्थान:- नई दिल्ली

अभिभावक:- पृथ्वीराज कपूर/रामशर्णी देवी कपूर

पत्नी:- कृष्णा कपूर

संतान:-  पुत्र- ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर तथा पुत्री- रितु नन्दा और रीमा जैन।

कर्म भूमि:- भारत

नागरिकता:- भारतीय (Indian)

कर्म-क्षेत्र:- अभिनेता, निर्माता व निर्देशक

मुख्य फ़िल्में:- आग, नीलकमल, मेरा नाम जोकर, जागते रहो, आवारा, श्री 420, राम तेरी गंगा मैली आदि।

पुरस्कार:- फ़िल्मफेयर पुरस्कार, 9 बाए पद्म भूषण तथा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

अन्य जानकारी:- राज कपूर साहब ने साल 1947 में आर. के. फ़िल्म्स एंड स्टूडियो की स्थापना की थी।

Contents hide
1 ★ राज कपूर साहब का जन्म
2 ★ राज कपूर साहब की शिक्षा-दीक्षा
3 ★ राज कपूर साहब के फिल्मों की शुरुआत
4 ★ राज कपूर साहब की फिल्में विदेशों में
5 ★ राज कपूर साहब को मिले उपहार/पुरस्कार
6 ★ राज कपूर साहब की फिल्में
6.1 फ़िल्म-साल
7 ★ राज कपूर साहब की मृत्यु

★ राज कपूर साहब का जन्म

राज कपूर साहब का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था। उनका जन्म पठानी हिन्दू परिवार में हुआ था। राज कपूर साहब के बचपन का नाम रणबीर राज कपूर था। उनके पिता का नाम पृथ्वीराज कपूर और माँ का नाम रामशर्णी देवी कपूर था।
राज साहब के भाई का नाम शशि कपूर, शम्मी कपूर, नंदी कपूर तथा देवी कपूर और उनकी बहन का नाम उर्मिला सियाल कपूर था।
वर्ष 1946 में उनके के पिता पृथ्वीराज कपूर ने उनकी शादी अपने मामा की बेटी कृष्णा मल्होत्रा से करवाई। राज कपूर जी के बच्चों के नाम रणधीर कपूर, ऋषि कपूर तथा राजीव कपूर और उनकी बेटीओं का नाम रितु नंदा, रीमा जैन है।

★ राज कपूर साहब की शिक्षा-दीक्षा

राज कपूर ने अपनी शिक्षा सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल, कोलकाता और कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्कूल, देहरादून से प्राप्त की।
राज कपूर कक्षा 6 में फेल हुए थे और उसके बाद उन्होंने अपनी पढाई छोड़ने का फैसला लिया था। राज कपूर को बचपन से ही अभिनय करने का बहुत शौक था और उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत बहुत कम आयु में ही शुरू कर दी थी।

★ राज कपूर साहब के फिल्मों की शुरुआत

राज कपूर साहब ने फुलमों में अपने अभिनय की शुरुआत वर्ष 1935 में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उस फिल्म का नाम ‘इंकलाब’ था।
राज कपूर साहब ने एक युवा अभिनेता के तौर पर वर्ष 1943 में आई फिल्म ‘गौरी’ में काम किया था। जिसके निर्देशक ‘किदार नाथ शर्मा’ था। इस फिल्म में राज कपूर साहब ने एक छोटा सा किरदार अभिनय किया था। वर्ष 1947 की बात करे तो उस साल राज कपूर साहब ने ‘जेल यात्रा’ में एक छोटा सा किरदार निभाया था ये फ़िल्म ‘गजानन जागीरदार’ द्वारा निर्देशित फिल्म थी।

उसी साल राज कपूर साहब को ‘किदार नाथ शर्मा’ द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘नील कमल’ में देखा गया था। और यह फिल्म राज कपूर साहब की पहली मुख्य किरदार को दर्शा रही फिल्म थी। इस फिल्म में राज कपूर साहब ने ‘मधुसुदन’ नाम के किरदार को दर्शाया था।
राज कपूर साहब की पहली अभिनेता रूपी फिल्म थी “नीलकमल”। इस फ़िल्म के निर्देशक थे केदार शर्मा जिन्होंने राज कपूर के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचाना और वर्ष 1947 में मधुबाला के साथ इस फिल्म नीलकमल में उन्हें बतौर हीरो लिया।

राज कपूर साहब अपने समय के सबसे कम उम्र के निर्देशक थे। उन्होंने R.K. Films की स्थापना साल 1948 में की और उन्होंने पहली फिल्म “आग” का निर्देशन किया। वर्ष 1948 से 1988 के बीच बतौर हीरो राजकपूर ने R.K. Films के बैनर तले कई फिल्में बनाईं जिसमें नर्गिस के साथ उनकी जोड़ी पर्दे की सफलतम जोडि़यों में से एक थी।

★ राज कपूर साहब की फिल्में विदेशों में

राज कपूर साहब की फिल्में भारत के साथ-साथ दुनिया के कोने-कोने में अपने जलवे बिखेर चुकी हैं। रुस के लोग हमेशा से भारतीय फिल्मों के प्रशंसक रहे हैं और राज कपूर अब भी यहां के सबसे पसंदीदा कलाकारों में शामिल हैं।
साल 2012 में प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका ने साल 1923 के बाद बनी 100 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की सूची में 20 नई फिल्मों को भी शामिल किया। टाइम पत्रिका की इस सूची में वर्ष 1951 में प्रदर्शित राज कपूर साहब अभिनीत फिल्म “आवारा” को भी शामिल किया गया था।

★ राज कपूर साहब को मिले उपहार/पुरस्कार

> राज कपूर को वर्ष 1987 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया था।
> उन्हें कला के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा वर्ष 1971 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
> साल 1960 में फिल्म अनाड़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से भी उन्हें सम्मानित किया।
> वर्ष 1962 में आई फिल्म जिस देश में गंगा बहती है के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से भी उन्हें नवाजा गया।
> साल 1965 में राज कपूर साहब की सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार फ़िल्म संगम के लिए दिया गया।
> वर्ष 1972 में फिल्म मेरा नाम जोकर के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार से भी उन्हें सम्मानित किया गया।
> साल 1983 में आई फ़िल्म प्रेम रोग के लिए राज कपूर साहब को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार भी दिया गया।

★ राज कपूर साहब की फिल्में

फ़िल्म-साल

इंकलाब-1935

हमारी बात-1943

गौरी-1943

वाल्मीकि-1946

नीलकमल-1947

चितौड विजय-1947

दिल की रानी-1947

जेल यात्रा-1947

आग-1948

गोपीनाथ-1948

अमर प्रेम-1948

अंदाज-1949

सुनहरे दिन-1949

बरसात-1949

परिवर्तन-1949

जान पहचान-1950

दास्तान-1950

प्यार-1950

बावरे नैन-1950

भँवरा-1950

सरगम-1950

आवारा-1951

बेवफा-1952

आशियाना-1952

अंबर-1952

अनहोनी-1952

पापी-1953

आह-1953

धुन-1953

बूट पॉलिश-1954

श्री 420-1955

चोरी चोरी-1956

जागते रहो-1956

शारदा-1957

फिर सुबह होगी-1958

परवरिश-1958

चार दिल चार राहें-1959

मैं नशे में हूँ-1959

दो उस्ताद-1959

कन्हैया-1959

अनाड़ी-1959

श्रीमान सत्यवादी-1960

छलिया-1960

जिस देश में गंगा बहती है-1960

नजराना-1961

आशिक़-1962

एक दिल सौ अफ़साने-1963

दिल ही तो है-1963

दूल्हा दुल्हन-1964

संगम-1964

तीसरी कसम-1966

दीवाना-1967

अराउन्ड द वर्ल्ड-1967

सपनों का सौदागर-1968

मेरा नाम जोकर-1970

काल आज और कल-1971

मेरा दोस्त मेरा धर्म-1973

दो जासूस-1975

धरम करम-1975

खान दोस्त-1976

चांदी सोना-1977

नौकरी-1978

सत्यम शिवम सुन्दरम-1978

अब्दुल्ला-1980

नसीब-1981

गोपीचंद जासूस-1982

वकील बाबू-1982

★ राज कपूर साहब की मृत्यु

राज कपूर साहब की मृत्यु साल 2 जून, 1988 को हुआ था।

Tags: Raj Kapoorआर. के. फ़िल्म्सचार्ली चैपलिनद शोमैनरणबीर राज कपूर
SendShareShare
Previous Post

Vallabhbhai Patel | सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी

Next Post

Prabhu Deva | प्रभु देवा की जीवनी

biographytak

biographytak

Related Posts

विनेश फोगाट का जीवन परिचय| Vinesh Phogat Biography, Olympic, Latest News, Family, Career, Awards and Achievements in Hindi
Biographytak

विनेश फोगाट का जीवन परिचय| Vinesh Phogat Biography, Olympic, Latest News, Family, Career, Awards and Achievements in Hindi

August 12, 2021
महाराजा छत्रसाल का जीवन परिचय | Maharaja Chhatrasal Biography in Hindi
Biographytak

महाराजा छत्रसाल का जीवन परिचय | Maharaja Chhatrasal Biography in Hindi

August 10, 2021
नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय, नीरज चोपड़ा जीवनी, टोक्यो ओलंपिक 2021, भाला फेंक एथलीट | Neeraj Chopra Biography In Hindi
Biographytak

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय, नीरज चोपड़ा जीवनी, टोक्यो ओलंपिक 2021, भाला फेंक एथलीट | Neeraj Chopra Biography In Hindi

August 8, 2021
साइखोम मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai chanu biography in hindi
Biographytak

साइखोम मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai chanu biography in hindi

July 29, 2021
गुरुनानक देव की जीवनी 2021 | Guru Nanak Dev Biography
Biographytak

गुरुनानक देव की जीवनी 2021 | Guru Nanak Dev Biography

July 15, 2021
मिल्खा सिंह की जीवनी | Biography of Milkha Singh
Biographytak

मिल्खा सिंह की जीवनी | Biography of Milkha Singh

June 19, 2021
Next Post
Prabhu Deva | प्रभु देवा की जीवनी

Prabhu Deva | प्रभु देवा की जीवनी

Kalpana Chawla (कल्पना चावला) | कल्पना चावला की जीवनी

Kalpana Chawla (कल्पना चावला) | कल्पना चावला की जीवनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

रामप्रसाद बिस्मिल | रामप्रसाद बिस्मिल की जीवनी

रामप्रसाद बिस्मिल | रामप्रसाद बिस्मिल की जीवनी

1 year ago
रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

1 year ago

Trending

गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

February 12, 2021
खुदीराम बोस | Khudiram Bose Biography In Hindi

खुदीराम बोस | Khudiram Bose Biography In Hindi

February 21, 2021
Dr. Sarvepalli Radhakrishnan | डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की संक्षिप्त जीवनी

Dr. Sarvepalli Radhakrishnan | डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की संक्षिप्त जीवनी

March 15, 2021
सुभाषचन्द्र बोस | Subhash Chandra Bose Biography In Hindi

सुभाषचन्द्र बोस | Subhash Chandra Bose Biography In Hindi

February 14, 2021

Popular

गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

1 year ago
रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

1 year ago
पोरस का जीवन परिचय | King Porus Biography In Hindi

पोरस का जीवन परिचय | King Porus Biography In Hindi

1 year ago
भगवतीचरण वोहरा | Bhagwati Charan Vohra Biography In Hindi

भगवतीचरण वोहरा | Bhagwati Charan Vohra Biography In Hindi

1 year ago
क्रिस हेम्सवर्थ जीवनी | Chris Hemsworth Biography In Hindi

क्रिस हेम्सवर्थ जीवनी | Chris Hemsworth Biography In Hindi

1 year ago

About Us

Biographytak

इस वेबसाइट का एक उद्देश्य है अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों के प्रेरणा स्त्रोत बनने वाले व्यक्तियों की जीवनी को लोगों तक सरल भाषा मे पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

Category

  • Biographytak
  • Our Hero
  • Warrior
  • अन्य
  • अभिनेता
  • अभिनेत्री
  • खिलाड़ी
  • खेल
  • धार्मिक
  • प्रसिद्ध
  • फ़िल्मी हस्तियां
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • महिला
  • योद्धा
  • राज-वंस
  • राजनेता
  • राजा-महाराजा
  • वैज्ञानिक
  • शासक
  • संत
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • हॉलीवुड हस्तियां

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2021, Biographytak

No Result
View All Result
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • राज-वंस
  • शासक
  • अभिनेता

Copyright © 2021, Biographytak

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In