हेलो दोस्तों आज हमलोग बातें करने वाले है जॉनी डैप के बारे में। जी हां… जॉनी डैप यानी समुद्री लुटेरे के कप्तान जैक स्पैरो की। जी हां.. ये हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता, फिल्म प्रोड्यूसर, संगीतकार जॉन क्रिस्टोफर डैप II “जॉनी डैप” है। ये इस युग के बेहतरीन कलाकारों में से एक गिने जाते हैं | अलग-अलग प्रकार के और अजीब-गजब तरह के रोल करना इनके अभिनय की खासियत है। जॉनी डैप को समुद्री लुटेरे (pirates of the carribean) और Edward Scissorhand तथा Charlie and the Chocolate factory जैसी फिल्मों से पहचान मिली है।
★ जॉनी डैप का प्रारंभिक जीवन
जॉनी डैप जन्म 9 जून 1963 को ओवेन्स्ब्रो, केंटकी, अमेरिका में हुआ। इनके पिता का नाम क्रिस्टोफर डैप तथा मां का नाम बैटी सू है। इनके पिता एक सिविल इंजीनीयर थे तथा माँ एक वेट्रैस थीं। जॉनी डैप ने अपनी शादी लॉरी एन एलिसन से वर्ष 1983 में की और साल 1985 में तलाक़ ले लिया। इसके बाद जॉनी डैप वर्ष 1998 से 2012 तक वेनेसा पराडिस के साथ रहे। साल 2015 में जॉनी डैप ने एम्बर हर्ड से शादी की और साल 2016 में उनसे भी तलाक ले लिया। जॉनी डैप के दो बच्चे लिली रोज डैप और जैक डैप हैं।
★ जॉनी डैप की प्रारंभिक शिक्षा
जॉनी डैप की आयु जब स्कूल जाने के लायक हो गई थी तब उनके माता-पिता ने जॉनी डैप को हेनरी डी पैरी मिडिल स्कूल में दाखिला दिलवाया। उसके कुछ समय बाद आगे की शिक्षा जॉनी डैप ने मीरामार हाई स्कूल से ली थी। जहां से जॉनी डैप अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। वहीं जॉनी डैप का मन पढ़ाई में नहीं लगता था जिसके कारण जॉनी डैप ने हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी क्योंकि उनकी रूचि संगीत (Music) में थी.
लेकिन जब उन्होंने हाई स्कूल से पढ़ाई करना बंद किया था, उसी के तकरीबन 2 हफ्ते बाद जॉनी डैप स्कूल गए और अपने शिक्षक से मिले क्योंकि वह फिर से हाई स्कूल की पढ़ाई करना चाहते थे। जब वह अपने स्कूल के शिक्षक के पास पहुंचे तब शिक्षक ने उनको हाई स्कूल की पढ़ाई करने से मना कर दिया था।
स्कूल के शिक्षक ने जॉनी डैप से कहा कि तुम्हारी रुचि संगीतकार बनने की है, तो तुम उसी में अपना दिमाग लगाओ। अपने शिक्षक की बात को सुनने के बाद जॉनी डैप ने पढ़ाई नहीं की थी। इसके बाद वो एक संगीतकार बनने के लिए मेहनत करने लगे थे।
★ जॉनी डैप का कैरियर
जब जॉनी डैप ने स्कूल छोड़ी थी तब उनकी आयु 15 वर्ष की थी। स्कूल छोड़ने के बाद जॉनी डैप ने एक रॉक म्यूजिक बैंड बनाया। उस म्यूजिक बैंड का नाम रखा The Kids.
इसके बाद ही इन्होंने शादी की और फिर जॉनी डैप की मुलाकात एक बाए निकोलस केज से हुई जिन्होंने जॉनी डैप को अभिनय करने की सलाह दी। जॉनी डैप को सबसे पहले साइड हीरो के तौर पर 1984 में आई फ़िल्म A Nightmare On Elm Street में लिया गया। इसके बाद जॉनी डैप को प्रसिद्ध टीवी सीरीज 21 जम्प स्ट्रीट में बतौर मुख्य कलाकार काम करने का मौका मिला, वहीं से जॉनी डैप की करियर ने सही गाड़ी पकड़ ली और अब तक वो गाड़ी रुकी नहीं है। जॉनी डैप अब तक लगभग 75 फिल्मों में काम कर चुके हैं।
★ पुरस्कार और सम्मान
जॉनी डैप का नाम तीन बार ऑस्कर के लिए नामित हुए हैं और नौ बार गोल्डन ग्लोब के लिए।जॉनी डैप एक गोल्डन ग्लोब और और एक्टर ऑफ द ईयर समेत लगभग 60 से भी अधिक अवार्ड्स जीत चुके हैं।
जॉनी डैप एम्पायर मैगजीन द्वारा 100 सबसे सेक्सी अभिनेताओं की सूची में शामिल किये गए। बेस्ट एक्टर ऑफ ऑल टाइम की लिस्ट में जॉनी डैप 67वें स्थान पर रखे गए। जॉनी डैप को दुनिया के 50 सबसे हैंडसम पुरुषों की सूची में शामिल किये गए। जॉनी डैप एंटरटेनर ऑफ थे इयर भी चुने जा चुके है।
★ जॉनी डैप रोचक तथ्य
> अपने चार भाइयों में सबसे छोटे है।
> लड़ाई-झगड़े के मामले में दो बार गिरफ्तार किये गए।
> मार्वल की फ़िल्म हल्क के ब्रूस बेनर वाले किरदार के लिए जॉनी डैप ने मना कर दिया था।
> इकलौता ऐसे सितारें हैं जिनकी तीन फिल्म ने अरबों का कमाई की है।
> जॉनी डैप अपने बैंड में गिटारिस्ट हैं, लेकिन इन्हें गिटार सीखने में 2 साल का समय लगा।
> एक बार जॉनी डैप ने चार हज़ार डॉलर की टिप शिकागो रेस्टोरेंट में दी थी।
जॉनी डैप के 2 चांदी के दांत हैं।
★ जॉनी डैप की फिल्में और टीवी सीरीज
ब्लैक मास, चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री, द लोन रेंजर, पब्लिक दुश्मन, डॉनी ब्रास्को जैसी प्रसिद्ध प्रसिद्ध फिल्में करने के साथ साथ टीवी श्रृंखला और छोटी बड़ी फिल्मों में काम करने वाले जॉनी डैप की सभी फिल्मों पर नज़र डालते हैं-
1984- एल्म स्ट्रीट पर एक बुरा सपना
1985- लेडी ब्लू (टीवी सीरीज)
1985- प्राइवेट रिजॉर्ट
1985- डमीज़ (लघु)
1986- पलटन
1986- स्लो बर्न (टीवी मूवी)
1986- आर.पी.जी. (कम)
1987- होटल (टीवी श्रृंखला)
1987-1990- 21 जंप स्ट्रीट (टीवी सीरीज)
1988- आर.पी.जी. II (लघु)
1990- एडवर्ड सिज़ोर्हैंड्स
1990- क्राई-बेबी
1991- फ्रेडी की डेड: द फाइनल नाइटमेयर
1992- एरिज़ोना ड्रीम
1993- व्हाट इटिंग ईटिंग गिल्बर्ट ग्रेप
1993- बेनी एंड जून
1994- डॉन जुआन डेमार्को
1994- एड वुड
1995- निक ऑफ टाइम
1995- डेड मैन
1997- द ब्रेव
1997- डॉनी ब्रास्को
1998- लास वेगास में फियर एंड लोथिंग
1999- स्लीपी हॉलो
1999- द एस्ट्रोनॉट्स वाइफ
1999- नौवां गेट
1999- द विकर ऑफ डिबली (टीवी सीरीज)
2000- द फास्ट शो (टीवी सीरीज़)
2000- चॉकलेट
2000- नाइट फॉल से पहले
2000- द मैन हू रोया
2001- नर्क से
2001- झटका
2003- वन्स अपॉन अ टाइम इन मैक्सिको
2003- पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: द कर्स ऑफ द ब्लैक पर्ल
2004- द लिबर्टिन
2004- फाइंडिंग नेवरलैंड
2004- … एंड वे लिवली हैप्पी एवर आफ्टर
2004- किंग ऑफ द हिल (टीवी सीरीज)
2004- सीक्रेट विंडो
2005- कॉर्पस ब्राइड
2005- चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्टरी
2006- पाइरेट्स ऑफ द कैरिबियन: डेड मैन्स चेस्ट
2007- स्वीनी टॉड: द डेमन बार्बर ऑफ़ फ्लीट स्ट्रीट
2007- पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: एट वर्ल्ड्स एंड
2009- सार्वजनिक दुश्मन
2009- डॉक्टर परनासस की कल्पनाशीलता
2009-स्पंजबॉब स्क्वायरपैंट्स (टीवी सीरीज)
2010- द टूरिस्ट
2010- एलिस इन वंडरलैंड
2011- लाइफ़ टू शॉर्ट (टीवी सीरीज़)
2011- द रम डायरी
2011- पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स
2011- रंगो
2012- फैमिली गाय (टीवी सीरीज)
2012- डार्क शैडो
2012- 21 जंप स्ट्रीट
2013- लकी थेम
2013- द लोन रेंजर
2014- जंगल में
2014- टस्क
2014- पारगमन
2015- ब्लैक मास
2015- मुर्तदकाई
2016- एलिस थ्रू द लुकिंग ग्लास
2016- डोनाल्ड ट्रम्प की द आर्ट ऑफ़ द डील: द मूवी (टीवी मूवी)
2016- योग होसर