• About US
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Friday, January 27, 2023
  • Login
No Result
View All Result
Biographytak
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • राज-वंस
  • शासक
  • अभिनेता
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • राज-वंस
  • शासक
  • अभिनेता
No Result
View All Result
Biographytak
No Result
View All Result
Home Biographytak

सुशांत सिंह राजपूत | Sushant Singh Rajput Biography In Hindi

biographytak by biographytak
February 28, 2021
in Biographytak, अभिनेता, फ़िल्मी हस्तियां, बॉलीवुड हस्तियां
A A
0
सुशांत सिंह राजपूत | Sushant Singh Rajput Biography In Hindi

सुशांत सिंह राजपूत एक भारतीय अभिनेता थे। सुशांत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिकों से की थी। सुशांत सिंह का पहला शो Star Plus का रोमांटिक ड्रामा “किस देश में है मेरा दिल” था, ये ड्रामा साल 2008 में आई थी। उसके बाद सुशांत सिंह का Zee Tv के लोकप्रिय कार्यक्रम “पवित्र रिश्ता” जो साल 2009 से 2011 तक थी उसमें उनकी प्रमुख/अभिनीत भूमिका थी।

नाम:- सुशांत सिंह राजपूत

जन्म:- 21 जनवरी 1986

जन्मभूमि:- पटना, बिहार, भारत

अभिभावक:- पिता कृष्णा कुमार सिंह तथा मां उषा सिंह

मृत्यु:- 14 जून 2020 (उम्र 34)

मृत्यु स्थान:- बांद्रा, मुंबई, महाराष्ट्र

मृत्यु का कारण:- आत्महत्या

शिक्षा:- दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

व्यवसाय:- अभिनेता

सक्रिय वर्ष:- 2008 से 2020

धर्म:- हिन्दू

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फ़िल्म काय पो छे! से की। उसके बाद उन्होंने फ़िल्म शुद्ध देसी रोमांस (2013), पीके (2014), डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी (2015) में काम किया। उसके बाद उन्होंने साल 2016 में आई फ़िल्म एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी की मुख्य भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें सराहा गया।
अभिनय के अलावा सुशांत सिंह राजपूत कुछ प्रौद्योगिकी कंपनियों (Technology companies) के भी संस्थापक थे। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शरीर पंखे पर लटका हुआ मिला, जिसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा की जा रही है।

Contents hide
1 ★ सुशांत सिंह का प्रारम्भिक जीवन
2 ★ सुशांत सिंह की शिक्षा-दीक्षा
3 ★ सुशांत सिंह का व्यक्तिगत जीवन
4 ★ सुशांत सिंह का निधन
4.1 टीवी कार्यक्रम
4.2 फ़िल्में

★ सुशांत सिंह का प्रारम्भिक जीवन

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना (बिहार) में हुआ था। सुशांत सिंह के पिता का नाम कृष्णा कुमार सिंह तथा मां का नाम उषा सिंह था। सुशांत सिंह का पैतृक घर पटना जिले में है। सुशांत सिंह की एक बहन मितु सिंह, राज्य स्तरीय क्रिकेटर हैं। सुशांत सिंह की माँ के मौत के बाद पूरा परिवार टूट गया था और कुछ समय बाद वे लोग पटना से दिल्ली बस गया था।

★ सुशांत सिंह की शिक्षा-दीक्षा

सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी स्कूली शिक्षा पटना के सेंट करेन्स हाई स्कूल प्राप्त की तथा आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से ग्रहण की। उनके अनुसार, साल 2003 में उन्होंने Delhi Technology University (दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) की प्रवेश परीक्षा में साँतवा स्थान प्राप्त किया था और अभियान्त्रिकी में स्नातक की डिग्री के लिए उन्होंने इसमें दाखिला लिया।

सुशांत सिंह राजपूत भौतिकी (Physics) के राष्ट्रीय ओलिंपियाड (National Olympiad) के विजेता भी रह चुके हैं। उन्होंने Indian Khani Vidyapeth University (भारतीय खनि विद्यापीठ विश्वविद्यालय) समेत कुल 11 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं पास की। थियेटर और नृत्य में शामिल होने का कारण उनके पास अध्ययन के लिए कम समय बचता, जिससे उनकी पढ़ाई में भी रुकावटें आईं और उन्होंने विश्वविद्यालय (University) छोड़ दिया।

अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के 4 सालों के कोर्स में से सिर्फ 3 साल पूरे कर उसे छोड़ दिया।

विश्वविद्यालय (University) में छात्र रहते हुए सुशांत सिंह ने श्यामक दावर की नृत्यशाला में दाखिला लिया। नृत्यशाला में उनके कुछ सहपाठी अभिनय में रुचि रखते थे। कुछ समय बाद सुशांत सिंह Barry john की नाटक की कक्षाओं में शामिल होने लगे थे, यहीं से सुशांत सिंह के मन में अभिनय में करियर बनाने का विचार आया। साल 2005 में सुशांत सिंह राजपूत को 51वें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए श्यामक दावर के Dance troupe (नृत्य मंडली) में शामिल होने का मौका मिला।

★ सुशांत सिंह का व्यक्तिगत जीवन

अभिनय (Acting) के अलावा सुशांत सिंह खगोल शास्त्र (Astrology) तथा खगोलभौतिकी (Astrophysics) में भी रुचि रखते थे। उन्होंने कुछ प्रौद्योगिकी एवं सामाजिक सरोकारों (Social concerns) से संबंधित कंपनियों की भी स्थापना की जिसमें वे सह-निदेशक (Co-director) भी थे।

★ सुशांत सिंह का निधन

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु 14 जून 2020 को बांद्रा (मुंबई) में हो गई। सुशांत सिंह का मृत शरीर 14 जून, 2020 के दिन में मुम्बई के बांद्रा स्थित उनके घर में पाया गया। प्राथमिक सूचना के अनुसार सुशांत सिंह के निधन का कारण आत्महत्या (Suicide) बताया गया और ये भी बताया गया कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीने से अवसाद (Depression) में थे।

सुशांत सिंह की मृत्यु के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और इसके तहत कई लोगों से पूछताछ हुई। उनकी Postmortem report (शवपरीक्षा रिपोर्ट) में मृत्यु का कारण “To suffocate” यानी “दम घुटना” बताया गया।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही उनके प्रशंसक (Fans) CBI जांच की मांग कर रहे हैं। उनके अनुसार सुशांत सिंह की मौत में किसी षड़यंत्र होने की आंशका है। हालाँकि महाराष्ट्र सरकार ने CBI जांच से साफ़ इनकार किया। सुशांत सिंह की मौत के लगभग डेढ़ महीने बाद यानी 28 जुलाई को उनके पिता कृष्णा कुमार सिंह ने पटना के एक थाने में सुशांत सिंह की कथित महिला मित्र रिया चक्रवर्ती और पांच अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने इनलोगों पर धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे आरोप लगाए।

इस FIR दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रवर्तन निदेशालय ने भी संज्ञान लेकर इस मामले में धन के संदिग्ध लेन-देन को लेकर अपनी जांच शुरू की। 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई में अधिवक्ता तुषार मेहता ने बताया कि केंद्र सरकार ने बिहार सरकार की CBI जांच की सिफ़ारिश को स्वीकार कर लिया है। इस पर CBI ने 6 अगस्त को केंद्र से अधिसूचना मिलने बाद रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर केस की जांच शुरू की।

रिया चक्रवर्ती द्वारा इस केस को पटना से मुंबई स्थानांतरित करने हेतु दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय (Supreme court) ने 19 अगस्त को, बिहार में दर्ज केस को सही ठहराते हुए फैसला सुनाया कि Central Bureau of Investigation (CBI) ही इस केस की जांच करेगी।
इस मामले में मादक पदार्थों (Drug) के उपयोग को लेकर 26 अगस्त को स्वापक नियंत्रण ब्युरो Narcotics Control Bureau (NCB) ने रिया समेत 5 लोगों पर केस दर्ज किया।

8 सितंबर को Narcotics Control Bureau (NCB) ने सुशांत सिंह की मौत की जांच से जुड़े एक Drug केस में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया। इससे पहले Narcotics Control Bureau इस ड्रग केस में रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती समेत 9 लोगों को भी हिरासत में ले चुकी थी।

3 अक्टूबर, 2020 को CBI द्वारा जांच में सहयोग के लिए गठित की गई एम्स दिल्ली की टीम के प्रमुख, डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि सुशांत की मौत आत्महत्या का मामला है।

टीवी कार्यक्रम

2008–2009: किस देश में है मेरा दिल

2009–2011: पवित्र रिश्ता

2010–2010: ज़रा नचके दिखा – (सीज़न 2)

2010–2011: झलक दिखला जा Season 4

फ़िल्में

2013:- काय पो छे!

2014:- पीके

2015:- डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी

2016:- एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

2017:- राब्ता

2018:- वेलकम टू न्यू यॉर्क

2019:- सोनचिड़िया

2020:- दिल बेचारा – सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फ़िल्म।

Tags: BollywoodFilmएम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरीदिल बेचारापवित्र रिश्तासुशांत सिंह राजपूत
SendShareShare
Previous Post

सुभाषचन्द्र बोस | Subhash Chandra Bose Biography In Hindi

Next Post

करतार सिंह सराभा | Kartar Singh Sarabha Biography In Hindi

biographytak

biographytak

Related Posts

विनेश फोगाट का जीवन परिचय| Vinesh Phogat Biography, Olympic, Latest News, Family, Career, Awards and Achievements in Hindi
Biographytak

विनेश फोगाट का जीवन परिचय| Vinesh Phogat Biography, Olympic, Latest News, Family, Career, Awards and Achievements in Hindi

August 12, 2021
महाराजा छत्रसाल का जीवन परिचय | Maharaja Chhatrasal Biography in Hindi
Biographytak

महाराजा छत्रसाल का जीवन परिचय | Maharaja Chhatrasal Biography in Hindi

August 10, 2021
नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय, नीरज चोपड़ा जीवनी, टोक्यो ओलंपिक 2021, भाला फेंक एथलीट | Neeraj Chopra Biography In Hindi
Biographytak

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय, नीरज चोपड़ा जीवनी, टोक्यो ओलंपिक 2021, भाला फेंक एथलीट | Neeraj Chopra Biography In Hindi

August 8, 2021
साइखोम मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai chanu biography in hindi
Biographytak

साइखोम मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai chanu biography in hindi

July 29, 2021
गुरुनानक देव की जीवनी 2021 | Guru Nanak Dev Biography
Biographytak

गुरुनानक देव की जीवनी 2021 | Guru Nanak Dev Biography

July 15, 2021
मिल्खा सिंह की जीवनी | Biography of Milkha Singh
Biographytak

मिल्खा सिंह की जीवनी | Biography of Milkha Singh

June 19, 2021
Next Post
करतार सिंह सराभा | Kartar Singh Sarabha Biography In Hindi

करतार सिंह सराभा | Kartar Singh Sarabha Biography In Hindi

रासबिहारी बोस | Rash Behari Bose Biography In Hindi

रासबिहारी बोस | Rash Behari Bose Biography In Hindi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

रामप्रसाद बिस्मिल | रामप्रसाद बिस्मिल की जीवनी

रामप्रसाद बिस्मिल | रामप्रसाद बिस्मिल की जीवनी

2 years ago
रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

2 years ago

Trending

रासबिहारी बोस | Rash Behari Bose Biography In Hindi

रासबिहारी बोस | Rash Behari Bose Biography In Hindi

February 19, 2021
गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

February 12, 2021
सुशांत सिंह राजपूत | Sushant Singh Rajput Biography In Hindi

सुशांत सिंह राजपूत | Sushant Singh Rajput Biography In Hindi

February 28, 2021
खुदीराम बोस | Khudiram Bose Biography In Hindi

खुदीराम बोस | Khudiram Bose Biography In Hindi

February 21, 2021

Popular

रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

रानी लक्ष्मीबाई | Rani Of Jhansi | Jhansi Ki Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi

2 years ago
पोरस का जीवन परिचय | King Porus Biography In Hindi

पोरस का जीवन परिचय | King Porus Biography In Hindi

2 years ago
महाराजा छत्रसाल का जीवन परिचय | Maharaja Chhatrasal Biography in Hindi

महाराजा छत्रसाल का जीवन परिचय | Maharaja Chhatrasal Biography in Hindi

1 year ago
गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय | गणेश शंकर विद्यार्थी की जीवनी

2 years ago
क्रिस हेम्सवर्थ जीवनी | Chris Hemsworth Biography In Hindi

क्रिस हेम्सवर्थ जीवनी | Chris Hemsworth Biography In Hindi

2 years ago

About Us

Biographytak

इस वेबसाइट का एक उद्देश्य है अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों के प्रेरणा स्त्रोत बनने वाले व्यक्तियों की जीवनी को लोगों तक सरल भाषा मे पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

Category

  • Biographytak
  • Our Hero
  • Warrior
  • अन्य
  • अभिनेता
  • अभिनेत्री
  • खिलाड़ी
  • खेल
  • धार्मिक
  • प्रसिद्ध
  • फ़िल्मी हस्तियां
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • महिला
  • योद्धा
  • राज-वंस
  • राजनेता
  • राजा-महाराजा
  • वैज्ञानिक
  • शासक
  • संत
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • हॉलीवुड हस्तियां

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2021, Biographytak

No Result
View All Result
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • बॉलीवुड हस्तियां
  • राज-वंस
  • शासक
  • अभिनेता

Copyright © 2021, Biographytak

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In